फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will run public relations campaign in every corner of the country

जनसंपर्क अभियान : देश के कोने कोने में गरीबों तक पहुंचेगी भाजपा, केंद्र और राज्य सरकारों के सभी मंत्री होंगे शामिल

Sun, 29 May 2022 05:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 29 May 2022 05:04 AM IST
सार

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वसनीय, लोकप्रिय, निर्णायक, बलिदानी और तपस्वी नेता करार दिया। पार्टी 30 मई से एक पखवाड़े तक मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ मनाएगी।

विज्ञापन
BJP will run public relations campaign in every corner of the country
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा देश के कोने-कोने में गरीबों तक पहुंचने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों के सभी मंत्री व निर्वाचित प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। अभियान में गरीबों के कल्याण और सुशासन की प्राथमिकताओं पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वसनीय, लोकप्रिय, निर्णायक, बलिदानी और तपस्वी नेता करार दिया। पार्टी 30 मई से एक पखवाड़े तक मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ मनाएगी। भाजपा 30 मई से 14 जून तक देश में सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण विषय पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी क्योंकि ये सभी चीजें पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता रही हैं।
विज्ञापन


बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक 75 घंटे का जनसंपर्क कार्यक्रम 
इसके तहत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 75 घंटे का जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा नीत राज्य सरकारों के मंत्री एवं निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और गांवों में जाएंगे।  किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों तक पहुंचने के लिए एक-एक दिन का समय तय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed