फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp will rule next 25 year: Amit shah

'अगले 25 साल तक पंचायत से पार्लियामेंट तक राज करेगी भाजपा'

Wed, 06 Apr 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली 
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Wed, 06 Apr 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
Bjp will rule next 25 year: Amit shah

बुधवार को भाजपा के स्‍थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यालय में अमित शाह ने पार्टी संस्‍थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। 

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि 11 लोगों से शुरू हुई पार्टी आज 11 करोड़ कार्यकर्ताओं के एक विशाल परिवार के रूप में तब्दील हो चुकी है, यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण संभव हुआ। इस दौरान आगे बढ़ने से रोकने के लिए हमारा दमन भी हुआ जिसमें बहुत से कार्यकर्ताओं ने अपनी कुर्बानी दी, उनको हमारा नमन। पार्टी सदा उनकी ऋणी रहेगी। 
विज्ञापन


तीन पीढ़ियों ने भाजपा के विकास में अपना पूरा जीवन दान कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि अगले 25 सालों तक पार्टी पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक राज करेगी और देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देगी। हमारे आंदोलन का आधार राष्ट्रवाद रहा है इसलिए पार्टी की पहचान भी राष्ट्रवादी पार्टी की बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद आपको आलस्य नहीं करना है बल्कि आगे बढ़ते जाना है। हम राजनीति में एक निश्चित लक्ष्य लेकर आए हैं हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed