{"_id":"5a0729bd4f1c1b72548bc57c","slug":"bjp-will-register-a-massive-victory-in-upcoming-gujarat-elections-says-prakash-javadekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव में भाजपा को मिलेगी शानदार जीत, कांग्रेस जनविरोधी: जावडे़कर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव में भाजपा को मिलेगी शानदार जीत, कांग्रेस जनविरोधी: जावडे़कर
एजेंसी/ राजकोट
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी कांग्रेस को ‘जन विरोधी’ करार देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को विश्वास जताया कि अगले महीने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने पार्टी के घर-घर जाकर प्रचार अभियान के दौरान कहा, ‘गुजरात में चुनाव जीतने के प्रति भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है। राज्य सरकार ने जो काम किया है उसके आधार पर पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘गुजरात में राज्य सरकार ने जो सबसे महत्वपूर्ण काम किया है उसमें नर्मदा का पानी राज्य के सूखाग्रस्त इलाके सौराष्ट्र और कच्छ तक लाना शामिल है।’
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। कांग्रेस ने हमेशा से नर्मदा परियोजना को रोकने की कोशिश की। यह (कांग्रेस) जन विरोधी है और इसलिए लोग (भाजपा) सरकार के साथ हैं जिसने क्षेत्र में पानी लाने का काम किया है।’
पढ़ें- गुजरात चुनाव: निर्मला सीतारमण बोलीं- नर्मदा के लिए कांग्रेस ने नहीं उठाए कोई कदम
भाजपा नेता ने कहा, ‘इस परियोजना के तहत सौराष्ट्र एवं कच्छ क्षेत्र के दस हजार गांवों तथा 173 कस्बों और शहरों में पीने का पानी मुहैया करवाया जा रहा है। यह (नर्मदा का पानी इस क्षेत्र में लाया जाना) एक चमत्कार के सिवा और कुछ नहीं है।’
मंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार के सभी वार्षिक सर्वेक्षणों में गुजरात पहले स्थान पर है। यह औद्योगिक उत्पादन में भी पहले स्थान पर है। प्रदेश में 24 घंटे बिजली रहती है। सूबे में फल एवं सब्जी, कपास तथा मूंगफली सहित कृषि उत्पादन भाजपा सरकार के शासनकाल में बढ़ा है।
हाल ही में उत्तर गुजरात में चुनाव प्रचार में आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए जावड़ेकर ने कहा, ‘वे लोग एक बस में घूम रहे हैं जबकि हम गुजरात के लोगों के दिल में हैं।’ रोजाना इस्तेमाल की 178 वस्तुओं पर कर की दर में कमी करने के जीएसटी परिषद के फैसले के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘जीएसटी में हुए इस बदलाव का लोगों ने स्वागत किया है।’