फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will now make world records through a bike rally

अब बाइक रैली के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाएगी भाजपा!

Wed, 20 Feb 2019 07:06 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Wed, 20 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
BJP will now make world records through a bike rally
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी दो मार्च को पूरे देश में एक बाइक रैली निकालने जा रही है। इस रैली में देश के हर विधानसभा और पार्टी के जिला मुख्यालयों पर एक तय रूट पर बाइक रैली निकाली जाएगी। पार्टी की योजना इस बाइक रैली के द्वारा एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की है। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रोहित चहल के मुताबिक हमारी योजना हर बूथ पर पांच बाइक और दस युवाओं के द्वारा रैली निकालने की है। 'विजय लक्ष्य 2019' के अभियान के तहत यह अभी तक सबसे ज्यादा जगहों पर एक साथ रैली निकालने की होगी। यह रैली एक विश्व रिकॉर्ड बना सकती है। इसके पहले भी भाजपा ने रामलीला मैदान में एक ही पात्र में एक बार में सबसे ज्यादा मात्रा 5000 किलो की खिचड़ी बनाई थी। पार्टी का दावा था कि यह एक विश्व रिकॉर्ड है क्योंकि इसके पहले ऐसा कभी नहीं किया गया था।  
विज्ञापन


भाजपा के महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि  इस बाइक रैली में महिला बाइकर भी शामिल होंगी। इसके लिए महिला मोर्च के द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। बाइक रैली के अलावा 26 फरवरी को महिला मोर्चे के द्वारा कमलज्योति कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों पर लोगों के घर पर जाएंगे और उन्हें भाजपा सरकार के द्वारा जनहित में किए गए कामों की जानकारी देंगे। इसके बाद सभी घरों पर कमलज्योति जलाई जाएगी। महिला कार्यकर्ता कमल मेंहदी लगाएंगी और इसके द्वारा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा चुने जाने के लिए प्रार्थना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा की योजना सरकार के सभी लाभार्थियों को पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए वह तरह-तरह के कार्यक्रमों के जरिए लाभार्थियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पार्टी का दावा है कि उसने पूरे देश में 22 करोड़ से अधिक लोगों को अनेक योजनाओं के जरिए सीधे लाभ पहुंचाया है। अगर यह वर्ग उसके वोट बैंक में तब्दील हो जाता है तो उसकी केंद्र में वापसी तय है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed