फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will not stay behind in distributing freebies, is preparing to woo every section news update

Delhi Elections 2025: रेवड़ी बांटने और हर वर्ग को साधने की कवायद; अगले सप्ताह आ सकता है भाजपा का संकल्प पत्र

Thu, 09 Jan 2025 07:15 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:15 PM IST
सार

महिलाएं चुनाव में सबसे ज्यादा वोट देने वाले वर्ग के रूप में उभर रही हैं। इस बार केजरीवाल ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, भाजपा इस राशि को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार करने के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने का वादा करेगी।

विज्ञापन
BJP will not stay behind in distributing freebies, is preparing to woo every section news update
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की राजनीति में मुफ्त बिजली और पानी अरविंद केजरीवाल की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी थी। इस बार उन्होंने महिलाओं के लिए 2100 रुपये देने की घोषणा कर भाजपा की राह और कठिन कर दी है। लेकिन भाजपा भी केजरीवाल को इस मोर्चे पर जमकर टक्कर देने की तैयारी में है। पार्टी हर घर को 300 यूनिट बिजली, हर धार्मिक स्थल को 500 यूनिट तक बिजली और पानी फ्री कर सकती है। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 2500 से 3000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की जा सकती है। पार्टी का घोषणा पत्र, जिसे भाजपा संकल्प पत्र का नाम देती है, अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन


झुग्गी-झोपड़ी वालों पर सबसे ज्यादा फोकस
दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब वर्ग के मतदाता आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े समर्थक वर्ग हैं। इन मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए पार्टी चौतरफा योजना बना रही है। इसके अंतर्गत पार्टी उन्हें पक्का मकान देने से लेकर विशेष सहायता देने की घोषणा कर सकती है। इसमें उनके बच्चों को पढ़ने से लेकर युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में जोड़कर स्वयं रोजगार हासिल करने योग्य बनाने की पहल शामिल होगी। 
विज्ञापन


महिलाओं पर विशेष फोकस   
महिलाएं हर चुनाव में सबसे ज्यादा वोट देने वाले वर्ग के रूप में उभर रही हैं। इस बार केजरीवाल ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर उन्हें लुभाने की कोशिश की है। भाजपा इस राशि को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार करने के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने तक का वादा करेगी। महिलाओं के लिए छात्रावास बनवाने से लेकर उन्हें रोजगार में विशेष वरीयता देने की भी घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मोदी यानी वादा पूरी होने की गारंटी' 
गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने नेताओं को बताया कि चुनाव में जीत के लिए किन सीटों पर ध्यान देना जरूरी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पिछले चुनाव में पार्टी जिन सीटों पर बहुत कम वोटों के अंतर से जीती या हारी थी, उन्हें इस बार सबसे ज्यादा तरजीह वाली सीटों के रूप में चिन्हित किया गया है। हर विधानसभा के अनुसार रणनीति बनाकर उनके लिए काम किया जाएगा। 

बैठक में शामिल एक नेता ने अमर उजाला को बताया कि पार्टी का संकल्प पत्र जारी होने के बाद जनता के बीच अपने वादों के प्रति जनता का भरोसा पैदा करने का काम किया जाएगा। जनता को यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि भाजपा ने जो वादा जिन राज्यों में किया है, उसे पूरा किया गया है। अब जो वादा दिल्ली में किया जा रहा है, उसे भी पूरा किया जाएगा। नेता के अनुसार, पार्टी को उम्मीद है कि विश्वसनीयता के मायने में पीएम मोदी सब पर भारी पडे़ंगे और भाजपा का काम आसान हो जाएगा। 


बेहतर संभावना
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की आंतरिक रिपोर्ट में इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति बहुत बेहतर बताई गई है। इसे और पैनी धार देने के लिए पार्टी अभी भी कई मोर्चों पर काम करने की आवश्यकता भी बताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने झुग्गी-झोपड़ी वालों के बीच पार्टी की पैठ गहरी करने के लिए अभी और विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed