फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP: Will Manoj Tiwari will not get the ticket? Discussion is going on to contest from bihar

BJP: क्या मनोज तिवारी का कटेगा टिकट? बिहार भेजे जाने की चल रही है चर्चा

Sat, 02 Mar 2024 12:53 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
मनोज तिवारी को बक्सर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। बक्सर से इस समय भाजपा नेता अश्विनी चौबे सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में दो बार यहां से जीत हासिल की है। लेकिन 71 साल के हो चुके अश्विनी चौबे को ज्यादा उम्र के कारण पार्टी इस बार टिकट नहीं दे सकती है...
loader
BJP: Will Manoj Tiwari will not get the ticket? Discussion is going on to contest from bihar
BJP: Manoj Tiwari - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht

विस्तार

क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनके स्थान पर पार्टी किसी नए चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। उन्हीं की तरह भाजपा के बड़े स्टार चेहरे मनोज तिवारी को भी इस बार दिल्ली से हटाया जा सकता है। वे इस समय उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि भाजपा मनोज तिवारी की लोकप्रियता का लाभ बिहार में उठाना चाहती है, जहां उसके पास बड़े चेहरों की कमी है।

मनोज तिवारी को बक्सर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। बक्सर से इस समय भाजपा नेता अश्विनी चौबे सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में दो बार यहां से जीत हासिल की है। लेकिन 71 साल के हो चुके अश्विनी चौबे को ज्यादा उम्र के कारण पार्टी इस बार टिकट नहीं दे सकती है। उनकी जगह मनोज तिवारी को चुनावी मैदान में उतारकर उनकी लोकप्रियता का लाभ उठाया जा सकता है।



तिवारी दिल्ली में बहुत लोकप्रिय रहे हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने बहुत कामकाज भी कराया है और वे अपने लोकसभा क्षेत्र में हमेशा सक्रिय भी रहते हैं। जनता के काम के लिए लगातार अपनी उपलब्धता बढ़ाकर भी उन्होंने पार्टी नेताओं के बीच अपनी विश्वसनीयता को मजबूत करने का काम किया है। यही कारण है कि इस बार उन्हें ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी देकर उन्हें प्रमोट किया जा सकता है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि बड़े स्टार चेहरों को चुनावी मैदान में उतारकर भाजपा इस बार 370 से ज्यादा सीटों की संख्या पार करना चाहती है। उसके साथ-साथ एनडीए के 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति अपनाई जा रही है। इसलिए हर सीट पर चुन-चुनकर ऐसे लोगों को मैदान में उतारा जा रहा है जिनकी जीत पर किसी प्रकार का संशय न हो। इसी कारण कई  बड़े स्टार चेहरों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed