{"_id":"5b1c5ff74f1c1bfd6e8b6f2c","slug":"bjp-will-make-a-documentary-on-the-death-of-its-workers-in-purulia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुलिया में अपने कार्यकर्ताओं की मौत पर डॉक्यूमेंट्री बनाएगी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुरुलिया में अपने कार्यकर्ताओं की मौत पर डॉक्यूमेंट्री बनाएगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Updated Sun, 10 Jun 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
पुरुलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कथित राजनीतिक आतंक का प्रचार करने के लिए भाजपा ने झारखंड से सटे पुरुलिया जिले में बीते दिनों अपने दो कार्यकर्ताओं की मौत पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का फैसला किया है। ध्यान रहे कि जिले के बलरामपुर ब्लाक के सुपुरदी गांव में बीती 31 मई को त्रिलोचन महतो का शव एक पेड़ से लटकता पाया गया था जबकि दो जून को दाभा गांव के पास दुलाल कुमार का शव बिजली के हाई टेंशन टावर से लटकता मिला था।
प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि पार्टी ने पुरुलिया में हुई इन दोनों मौतों की कई वीडियो क्लिपिंग्स और न्यूज चैनलों की रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय आईटी सेल को भेज दी हैं। वही उक्त डॉक्यूमेंट्री बनाएगा। इसे बंगाल के विभिन्न जिलों के अलावा पूरे देश में दिखाया जाएगा।
इस बीच, भाजपा ने पुरुलिया में हुई अपने दो कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के विरोध में आंदोलन जारी रखा है। शुक्रवार को आसनसोल के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने महतो व कुमार के घरवालों से मुलाकात की। इससे पहले वे जिला शासक दफ्तर के समक्ष पार्टी की ओर से आयोजित धरने में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
सुप्रियो ने इन हत्याओं के लिए तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने अपने भाषणों में पुरुलिया को विपक्ष विहीन करने की अपील की थी। उसके बाद से ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता इलाके में आतंक फैलाने में जुटे हैं।