{"_id":"5d5320798ebc3e6cea177c64","slug":"bjp-will-get-a-new-national-president-by-january-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को अगले साल जनवरी तक मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठनात्मक चुनाव के बाद होगा चयन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा को अगले साल जनवरी तक मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठनात्मक चुनाव के बाद होगा चयन
Wed, 14 Aug 2019 05:21 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 14 Aug 2019 05:21 AM IST
सार
- इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी
- 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष और 15 दिसंबर तक राज्यों के अध्यक्षों का चुनाव होगा
- 11 सितंबर से संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू होगी
विज्ञापन
Radha Mohan Singh
विस्तार
भाजपा को नया अध्यक्ष अगले साल जनवरी तक मिलेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह ने बताया कि कम से कम 50 फीसदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठनात्मक चुनावों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में एक माह का समय लगेगा।
हाल ही में पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता नेता राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष, पूर्व केंद्र मंत्री हंसराज अहीर, लोकसभा सांसद विनोद सोनकर और कर्नाटक के विधायक सीटी रवि भी मौजूद रहे।
बैठक के बाद सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद 11 सितंबर से संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू होगी। बूथ स्तर पर चुनाव 30 सितंबर तक पूरे होंगे। इसके बाद मंडल के चुनाव होंगे। 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष और 15 दिसंबर तक राज्यों के अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी।