{"_id":"57796ec54f1c1b6f0c7f9b93","slug":"bjp-will-form-govt-in-up-katheria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में भगदड़, चुनाव तक टूट सकती है सपा : कठेरिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बसपा में भगदड़, चुनाव तक टूट सकती है सपा : कठेरिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ramshankar Katheria
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है। सपा के कुशासन से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बसपा के भ्रष्टाचार को देख चुकी है। जनता की निगाहें अब भाजपा पर टिकी है।
विज्ञापन
आने वाले चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। गोरखनाथ मंदिर के एक कार्यक्रम में आए कठेरिया सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। लोग जान गए हैं कि माया ने सिर्फ माया बटोरा है। वहीं प्रदेश की जनता सपा के कुशासन से त्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
हर तरफ अराजकता का माहौल है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर केंद्रीय मंत्री हर जगह जा रहे हैं। यह स्वावलंबी, स्वाभिमानी, राष्ट्र को मजबूत करने वाली सरकार है।
विज्ञापन
सुशासन और विकास सरकार का नारा है। लोगों की सोच सरकार के बारे में सकारात्मक है। यह देश के लिए शुभ संकेत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति आने पर सभी खामियां दूर होगी और सभी चुनौतियां समाप्त हो जाएगी।
सीएम कैडिडेट के सवाल पर कहा कि यह कार्य संसदीय बोर्ड का है। पर कैडिडेट टिकाऊ, जिताऊ और निष्ठावान होगा। कांग्रेस प्रियंका को राजनीति में लाने जा रही है, के सवाल पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी फ्लॉप हो चुके हैं। प्रियंका के साथ क्या करना है यूपी की जनता भली भांति जानती है।