{"_id":"61e1e52d5d4c9e54115c57cb","slug":"bjp-will-contest-38-out-of-40-seats-in-goa-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा विधानसभा चुनाव: 40 में से 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, 16 जनवरी को हो सकता है प्रत्याशियों का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा विधानसभा चुनाव: 40 में से 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, 16 जनवरी को हो सकता है प्रत्याशियों का एलान
Sat, 15 Jan 2022 02:34 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:34 AM IST
सार
भाजपा के पदाधिकारी के मुताबिक संसदीय बोर्ड से उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी मिलने के बाद ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्टी ने 40 में से 38 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि बेनौलिम और नूवेम में पार्टी अपने चुनाव चिह्न के तहत कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बता दें, गोवा में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि बेनौलिम और नुवेम विधानसभा सीट पर पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से बेनौलिम और नुवेम के लोग गैर भाजपा उम्मीदवारों को जिताते रहे हैं। ये दोनों ईसाई बहुल सीटें हैं। गौरतलब है कि बेनौलिम सीट से एनसीपी के चर्चिल अलेमाओ चुनाव जीतकर विधायक बने थे।
विज्ञापन
हालांकि, बाद में वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं, नुवेम सीट से कांग्रेस के विल्फ्रेड चुनाव जीते थे, बाद में वे सत्ताधारी दल भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है गोवा में भाजपा के फिलहाल 23 विधायक हैं। चार विधायक माइकल लोबो, अलिना सल्दाना, कार्लोस अल्मिडा और प्रवीण जांत्ये ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
संसदीय बोर्ड लगाएगा नामों पर मुहर
भाजपा के पदाधिकारी के मुताबिक संसदीय बोर्ड से उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी मिलने के बाद ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठकें कर रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए देवेंद्र फडणवीस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
बैठक में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य लोग शामिल हुए थे। प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भाजपा के पदाधिकारी 15 जनवरी को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए यहां आएंगे। दूसरे दिन संसदीय बोर्ड नामों का एलान करेगा।