{"_id":"686bda5850535154dd078df1","slug":"bjp-will-bring-shyama-prasad-mukherjee-to-the-people-through-theatrical-performance-jp-nadda-will-participate-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: नाट्य मंचन से श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लोगों तक पहुंचाएगी भाजपा, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: नाट्य मंचन से श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लोगों तक पहुंचाएगी भाजपा, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल
Mon, 07 Jul 2025 08:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अपने संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन को नाट्य मंचन के जरिए लोगों तक पहुंचाने का निर्णय किया है। मंगलवार को दिल्ली के एक ऑडिटोरियम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित होंगे। नाट्य मंचन के सभी कलाकार राष्ट्रीय नाट्य कला एकेडमी से हैं। इसकी तैयारी पिछले एक महीने से की जा रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन किसी राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए आदर्श है। उनके विचारों से प्रेरणा पाकर करोड़ों कार्यकर्ता दिन-रात देश और समाज के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को लोगों तक पहुंचाने से लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
नाटय मंचन में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बाल्यावस्था, कॉलेज जीवन से लेकर युवा कुलपति बनने तक का सफर और राजनीति में प्रवेश से लेकर नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना और जम्मू कश्मीर यात्रा में शेख अब्दुल्ला से मिलना शामिल है। सोमवार को इस मंचन के कलाकारों की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस अवसर पर भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ मीडिया और आम जनता के लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन