महाराष्ट्र: मीरा भयंदर नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के नजदीक मीरा-भयंदर नगर निगम चुनाव में बुधवार को भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा। पार्टी ने महापौर और उपमहापौर के पदों पर जीत दर्ज की।महापौर पद पर भाजपा उम्मीदवार ज्योत्सना जसनाले ने शिवसेना के अपने प्रतिद्वंद्वी अनंत शिर्के को 36 के मुकाबले 55 मतों से पराजित किया।
भाजपा के हसमुख गहलोत शिवसेना के मर्लिन डीसा को पराजित कर उप महापौर बने। गहलोत को 56 वोट मिले जबकि डी सा को 35 वोट हासिल हुए।
95 सदस्यीय सदन में चार पार्षद अनुपस्थित रहे। सदन में भाजपा के 62, कांग्रेस के 10, शिवसेना के 22 पार्षद हैं जबकि एक पार्षद निर्दलीय है। शिवसेना के पार्षदों को कांग्रेस का साथ मिला।