{"_id":"5fa0923c3c4e1a1c591d0781","slug":"bjp-warns-filmmaker-rajamouli-to-hurt-hindu-sentiments-in-film-rrr","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘आरआरआर’ में हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाने को लेकर भाजपा ने राजामौलि को किया आगाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिल्म ‘आरआरआर’ में हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाने को लेकर भाजपा ने राजामौलि को किया आगाह
Tue, 03 Nov 2020 04:47 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सिद्दीपेट
एजेंसी, सिद्दीपेट
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
RRR
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बी संजय ने फिल्म निर्माता एसएस राजामौलि को उनकी आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ में हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाने के खिलाफ आगाह किया है। उन्होंने एक रैली में कहा कि हम राजामौलि की फिल्म में कोमाराम भीम के सिर पर टोपी रखे जाने का विरोध कर रहे हैं। किसी ने आदिवासियों के भगवान कोमाराम भीम के सिर पर टोपी रख दी।
विज्ञापन
क्या इन लोगों में निजाम या ओवैसी की फोटो के साथ ऐसा करनी की हिम्मत है? राजामौलि की यह फिल्म आदिवासी लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाना है। हम उनका सम्मान करते हैं और यह हमारी परंपरा है। यदि कोई हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाएगा तो हम उसे बख्शेंगे नहीं।
विज्ञापन
