फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP vs AAP in Gujarat as CR Patil says Arvind Kejriwal is a threat to security of country after AAP leader took jibe of him being non Gujarati news in Hindi

गुजरात: केजरीवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को बताया बाहरी, पाटिल बोले- खलिस्तान समर्थक आप नेता देश के लिए खतरा

Sun, 01 May 2022 11:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 May 2022 11:29 PM IST
सार

गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को चुनौती देने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के गुजराती न होने पर सवाल उठाया। वहीं, इसके जवाब में भाजपा नेता ने उन्हें खलिस्तान समर्थक और देश की सुरक्षा के लिए खतरा बता दिया।

विज्ञापन
BJP vs AAP in Gujarat as CR Patil says Arvind Kejriwal is a threat to security of country after AAP leader took jibe of him being non Gujarati news in Hindi
अरविंद केजरीवाल और सीआर पाटिल - फोटो : एएनआई/फेसबुक

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटिल पर यह कहते हुए हमला बोला था कि वह गुजराती नहीं हैं फिर भी पार्टी की राज्य इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं। केजरीवाल के इस बयान के बाद पाटिल ने भी पलटवार किया और उन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा बता डाला। पाटिल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी खलिस्तानी मानसिकता वाले लोगों को जिम्मेदारियां देती है। 

विज्ञापन


भरूच जिले में एक रैली के दौरान पाटिल के गैर गुजराती होने की टिप्पणी करने के बाद गुजरात में सत्ताधारी भाजपा और आप के बीच शब्दों की जंग शुरू हो गई। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी यहां के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटी हुई है। बीते दिनों पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बाद आप के हौसले बुलंद हैं और वह अन्य राज्यों में भी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। रैली समाप्त होने के कुछ घंटों बाद उन्होंने ट्विटर पर भी पाटिल को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, 'सीआर पाटिल गुजरात भाजपा के अध्यक्ष हैं। क्या भाजपा को कोई गुजराती नहीं मिला? लोग कहते हैं कि वह केवल अध्यक्ष नहीं हैं बल्कि यहां की सरकार चलाते हैं। वह असली सीएम हैं। यह गुजरात के लोगों का अपमान है। भाजपा के लोगों, गुजरात को एक गुजराती अध्यक्ष दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं अरविंद केजरीवाल: सीआर पाटिल
वहीं, केजरीवाल की ओर से पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख ने एक ट्वीट में लिखा, 'खलिस्तानी मानसिकता वाले लोगों को अपनी पार्टी में जिम्मेदारी देने वाले और यह मानने वाले कि खलिस्तान के लिए मांग करना एक संवैधानिक अधिकार है, अरविंद केजरीवाल देश की सुरक्षा के लिए एक खतरा हैं।' केजरीवाल ने यह भी कहा था कि क्या भगवा दल प्रदेश के लिए कोई गुजराती नेता नहीं ला सकता था।

गुजरात आप अध्यक्ष बोले, केजरीवाल बेहद ईमानदार और देशभक्त
नवसारी लोकसभा सांसद पाटिल के ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाटिल गुजरात के लिए एक खतरा हैं और प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इटालिया ने एक ट्वीट में कहा, 'केजरीवाल एक बेहद ईमानदार और देशभक्त शख्सियत हैं। केजरीवाल ने लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी दिया है। गुजरात के लोग पूर्व चोरों को सबक सिखाएगी और एक ईमानदार सरकार बनाएगी'


हम भी आरोप लगा सकते हैं, लेकिन हमारे संस्कार ऐसे नहीं: भाजपा
केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने कहा कि आप नेता बकवास कर रहे थे और वह पाटिल व भाजपा की लोकप्रियता से डरे हुए हैं। दवे ने कहा कि लोगों को मराठी और गुजराती कह कर केजरीवाल देश को बांटने की कोशिश करने आए हैं। उनका यह बयान गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों का अपमान है।  दवे ने आगे कहा कि हम भी उनसे यह सवाल पूछ सकते हैं कि वह पैदा तो हरियाणा में हुए थे और दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए।

उन्होंने कहा, 'हम उन पर यही आरोप लगा सकते हैं, लेकिन नहीं, भाजपा के संस्कार इसकी अनुमति नहीं देते। लेकिन आपके पास कोई संस्कार नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed