{"_id":"675d0e2a752aa1f99102ac23","slug":"bjp-veteran-leader-lal-krishna-advani-health-updates-admitted-in-apollo-hospital-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"LK Advani: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LK Advani: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज
Sat, 14 Dec 2024 01:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Dec 2024 01:09 PM IST
सार
लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले इस साल अगस्त महीने में भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले इस साल अगस्त महीने में भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जुलाई में भी देश के पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स में डॉ. अमलेश सेठ की निगरानी में उनका इलाज किया गया था। उस वक्त आडवाणी को यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था।
अपोलो अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि 'भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को चिकित्सा प्रबंधन और जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वे डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।'
इसी साल देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से किया गया सम्मानित
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। बीती 8 नवंबर को ही अडवाणी ने अपना 98वां जन्मदिन मनाया है। आडवाणी साल 2002 से 2004 तक भारत के उप प्रधानमंत्री और 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे। लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मार्च में उनके आवास पर जाकर आडवाणी को यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।