{"_id":"68e669e6b43147fe400dbe9c","slug":"bjp-v-tmc-politics-will-go-tripura-and-see-courage-says-cm-mamata-after-tmc-leaders-stopped-at-tripura-airport-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'मैं खुद त्रिपुरा जाऊंगी, देखूंगी हिम्मत'; त्रिपुरा में तृणमूल शिष्टमंडल को रोकने पर बिफरीं CM ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'मैं खुद त्रिपुरा जाऊंगी, देखूंगी हिम्मत'; त्रिपुरा में तृणमूल शिष्टमंडल को रोकने पर बिफरीं CM ममता
सार
पूर्वोत्तर भारत में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुए व्यवहार को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। सीएम ममता ने कहा, वे खुद त्रिपुरा जाएंगी और उस समय वे देखेंगी कि किसमें उन्हें रोकने की हिम्मत है। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
टीएमसी की टीम को रोकने पर बिफरीं सीएम ममता बनर्जी, कहा- वे खुद त्रिपुरा जाएंगी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधियों को एयरपोर्ट पर रोके जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया और चेतावनी दी। उन्होंने कहा, 'अगर हमारे प्रतिनिधियों के साथ ऐसा ही होता रहा तो मैं खुद त्रिपुरा जाऊंगी और देखूंगी उनमें कितनी हिम्मत है।' दरअसल, तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर हमला हुआ। उसे देखने के लिए बुधवार को तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा पहुंचा तो उन्हें पुलिसी ने एयरपोर्ट पर ही रोक दिया। त्रिपुरा जाने वाले टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष और सांसद सयानी घोष भी शामिल थे।
विज्ञापन
TMC ने केवल पांच लोगों की टीम भेजी, दो घंटे एयरपोर्ट पर रोका गया
इस मामले में कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने सीएम ममता बनर्जी से सवाल पूछे। इस पर मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा समेत केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने त्रिपुरा में प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर कहा, 'हमने सिर्फ पांच लोगों की टीम भेजी थी। उन्हें हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया। हमारे कार्यकर्ता उन्हें लेने बाइक से आए थे, लेकिन फिर भी उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। जब मैंने तृणमूल नेताओं से पैदल जाने को कहा, उन्हें तब भी रोका गया। अगर ऐसा होता रहा तो मैं खुद त्रिपुरा जाऊंगी।' जानकारी के मुताबिक तृणमूल प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय जाने की अनुमति करीब ढाई घंटे के बाद दी गई।
विज्ञापन
15 दिनों के भीतर एक बार फिर उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी सीएम ममता बनर्जी
त्रिपुरा के विवाद से इतर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के दार्जिलिंग और अन्य हिस्सों में प्राकृतिक आपदा के कहर और राज्य सरकार के राहत और बचाव कार्यों से जुड़े सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वे फिर से उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी। बकौल सीएम ममता, 'राहत और बचाव कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। 15 दिनों के भीतर जिन नौकरियों की बात की गई थी, उनकी व्यवस्था करने फिर जाऊंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- BJP vs TMC: ममता बोलीं- 'कार्यवाहक पीएम' जैसा बर्ताव कर रहे शाह, मोदी सतर्क रहें; भाजपा ने बंगाल पर पूछे सवाल
विमान के किराये पर सवाल
केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने कहा, बिहार में चुनाव हैं, इसलिए छठ पूजा के दौरान विमान किराए में छूट दी गई। इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं। हालांकि, उन्होंने सवाल किया कि एक ओर जहां बागडोगरा से कोलकाता के टिकट का किराया आज 18 हजार रुपये कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर छूट दी जा रही है। क्या यह भेदभाव नहीं है? बंगाल और त्रिपुरा के मुद्दों पर टिप्पणी के अलावा सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर भी चौंकाने वाली टिप्पणी की।