फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP used cow urine after prakash raj event in Karnataka

एक्टर प्रकाश राज ने जिस स्टेज से दिया भाषण, भाजपा नेताओं ने गोमूत्र से किया उसका शुद्धिकरण

Wed, 17 Jan 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
BJP used cow urine after prakash raj event in Karnataka

कर्नाटक में एक्टर प्रकाश राज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद भाजपा के युवा नेताओं ने गो मूत्र छिड़ककर स्टेज का शुद्धीकरण किया। प्रकाश राज को सिरसी टॉउन में 'हमारा संविधान, हमारा गौरव' कार्यक्रम में भाषण के लिए आमंत्रित किया गया था।  

विज्ञापन


जिसके बाद प्रकाश राज ने भाजपा पर तंज कसते हुए इसका विरोध भी किया। उन्होंने कहा 'भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेज को साफ करने के लिए गो मूत्र छिड़का जहां से मैंने भाषण दिया। लेकिन क्या भाजपा हर उस जगह को पवित्र करेगी जहां-जहां मैं जाऊंगा।'
विज्ञापन


वहीं गो मूत्र छिड़कने वाले भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि 'प्रकाश राज वामपंथी मानसिकता वाले हैं और उन्होंने अपने भाषण से एक धार्मिक स्थान को दूषित कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रकाश राज इन दिनों भाजपा का जमकर विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भाजपा बेहद आक्रमक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed