{"_id":"660a84a7dc6bb3499d0e85e9","slug":"bjp-urges-election-commission-to-take-strict-action-against-rahul-gandhi-for-his-match-fixing-remarks-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले बयान पर भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले बयान पर भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
Mon, 01 Apr 2024 03:31 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:31 PM IST
सार
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की और आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने कहा है कि वह दुष्कर्म करने वालों को बचाने के लिए अपनी जान दे देंगे।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : ANI
विस्तार
इंडी गठबंधन की रैली के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाली टिप्पणी पर भाजपा ने चुनाव आयोग से उनके (राहुल) खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "आज हमने चुनाव आयोग के समक्ष कई मुद्दे रखे। कल रामलीली मैदान पर इंडी गठबंधन की रैली हुई थी। उस रैली में राहुल गांधी ने कई आपत्तिजनक बातें कहीं। उन्होंने (राहुल) कहा कि यहां मैच फिक्स है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में सरकार के अपने ही लोग हैं। ईवीएम के बिना सरकार चुनाव नहीं जीत सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों को छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने बोला है कि 400 पार के बाद देश से संविधान को हटा दिया जाएगा। हमें नहीं मालूम कि किस कार्यकर्ता ने ऐसा कहा है।"
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "उन्होंने (राहुल) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की और आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने कहा है कि वह दुष्कर्म करने वालों को बचाने के लिए अपनी जान दे देंगे। हम उनकी हताशा को समझ सकते हैं। उनका इंडी गठबंधन टूट रहा है।"
चुनाव आयोग से बंगाल को लेकर भी की बात
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उनका दूसरा मुद्दा पश्चिम बंगाल को लेकर था। उन्होंने कहा, "जब संदेशखाली में हिंसा हुई तो कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार का कार्यतंत्र पक्षपाती है और उनसे निष्पक्ष तरीके से जांच करने और कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इसके बाद ईडी वहां पहुंची। कल उन्होंने (राज्य की एजेंसियां) राज्य की स्वास्थ्य योजना के माध्यम से प्राप्त हमारे कार्यकर्ता का व्यक्तिगत डेटा एक्स पर पोस्ट किया।"
भाजपा नेता ने इसे निजता का उल्लंघन बताया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे भी गंभीर बात यह है कि इससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। हमने यह मुद्दा भी उठाया और इसे आगे तक ले जाएंगे।
बता दें कि इंडी गठबंधन की रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी इस लोकसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कि भारी बहुमत से चुनाव जीतकर संविधान खत्म किया जा सके।

#WATCH | Union Minister Hardeep Singh Puri says, "Today, we presented several issues before the EC...One, yesterday INDIA alliance meeting was held at Ramlila Maidan. There, Rahul Gandhi said several things which are very objectionable with serious implications. He said "This is… pic.twitter.com/mDsiHiOeeI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 1, 2024
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "उन्होंने (राहुल) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की और आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने कहा है कि वह दुष्कर्म करने वालों को बचाने के लिए अपनी जान दे देंगे। हम उनकी हताशा को समझ सकते हैं। उनका इंडी गठबंधन टूट रहा है।"
चुनाव आयोग से बंगाल को लेकर भी की बात
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उनका दूसरा मुद्दा पश्चिम बंगाल को लेकर था। उन्होंने कहा, "जब संदेशखाली में हिंसा हुई तो कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार का कार्यतंत्र पक्षपाती है और उनसे निष्पक्ष तरीके से जांच करने और कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इसके बाद ईडी वहां पहुंची। कल उन्होंने (राज्य की एजेंसियां) राज्य की स्वास्थ्य योजना के माध्यम से प्राप्त हमारे कार्यकर्ता का व्यक्तिगत डेटा एक्स पर पोस्ट किया।"
#WATCH | Union Minister Hardeep Singh Puri says, "The second matter is about West Bengal. When violence occurred in Sandeshkhali, Calcutta High Court had said that the state machinery is biased and they can't be expected to probe in an unbiased, objective manner and take action.… pic.twitter.com/KCufF4P47g
— ANI (@ANI) April 1, 2024