फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP tried to split AIADMK, alleges Palaniswami

Tamil Nadu: 'भाजपा ने अन्नाद्रमुक के खिलाफ दुष्प्रचार और पार्टी तोड़ने की साजिश की'; पलानीस्वामी ने लगाए आरोप

Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
सार

Tamil Nadu: के.पलानीस्वामी नेआरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा भाजपा 'फूट डालो और राज करो' की नीति के तहत अन्नाद्रमुख के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। 

विज्ञापन
BJP tried to split AIADMK, alleges Palaniswami
ई.के.पलानीस्वामी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अन्नाद्रमुक महासचिव के.पलानीस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की लेकिन इसका पुरजोर विरोध किया गया। उन्होंने कहा भाजपा 'फूट डालो और राज करो' की नीति के तहत अन्नाद्रमुख के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। 

विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पलानीस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक ने 1972 में अपनी स्थापना के बाद से कई चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने पार्टी से निष्कासित नेता ओ पनीरसेल्वम और उनके समर्थकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अन्नाद्रमुक नाम के खेत से अवांछित खरपतवार हा दिए गए हैं। हम अब कटाई के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पलानीस्वामी ने कहा, एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद भाजपा लोगों को बांटो और राज करो पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि अपने चुनावी अभियान में वह हमारे खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी को बांटने के लिए उनके द्वारा विभिन्न प्रयास किए गए, जिनका मुकाबला करने के बाद आज हम एकजुट हैं। क्या हम 1972 में पार्टी की स्थापना के बाद से सत्ता के अहंकार के कारण की गई हिंसा और नफरती व्यवस्था नहीं देख रहे हैं। क्या हम इन सभी कायरताओं पर काबू पाने में सफलता का स्वाद नहीं चख रहे हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से अनजान भाजपा कुछ नेताओं को आगे बढ़ाकर हमें उकसा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखाया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह चुनावी सर्वेक्षणों के विपरीत सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed