फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to hold nationwide protests tomorrow over Bilawal Bhutto remarks against PM Modi

Bilawal Bhutto Row: भाजपा आज करेगी देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन, पाकिस्तान-बिलावल भुट्टो का फूंका जाएगा पुतला

Sat, 17 Dec 2022 12:15 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 17 Dec 2022 12:15 AM IST
सार

भाजपा ने अपने बयान में कहा कि एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान है जिसने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हंसी और अपमान का सामना किया है।

विज्ञापन
BJP to hold nationwide protests tomorrow over Bilawal Bhutto remarks against PM Modi
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान "बेहद शर्मनाक और अपमानजनक" है। इतना ही नहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर शनिवार को देश भर में उग्र प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इससे पहले, शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा ने विरोध प्रदर्शन को लेकर बताया कि देश भर के सभी राज्यों की राजधानियों में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी ने इस संबंध में अपने बयान में कहा कि देश भर में अलग-अलग जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला फूंकेंगे। साथ ही पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुट्टो का बयान मानसिक दिवालियापन का प्रतीक- भाजपा
भाजपा ने आगे कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिप्पणी बेहद अपमानजनक और कायरता से भरी है। उनके बयान का उद्देश्य दुनिया को गुमराह करना और पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान में अराजकता, सेना में बढ़ते मतभेदों और बिगड़ते वैश्विक संबंधों से ध्यान हटाना है। पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए एक प्रमुख गढ़ बन गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनकी सरकार की हताशा और मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

भाजपा ने अपने बयान में कहा कि एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान है जिसने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हंसी और अपमान का सामना किया है। एक तरफ भारत की विदेश नीति की विश्व स्तर पर सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को छोटे देशों से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 


पार्टी ने कहा कि बिलावल भुट्टो ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है वह बेहद निंदनीय है। भाजपा ने कहा कि बिलावल भुट्टो का कद भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में टिप्पणी करने का नहीं है। बिलावल भुट्टो के इस अपमानजनक बयान ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की छवि को और खराब कर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर बिलावल भुट्टो को लताड़ा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान 'असभ्यता' से पूर्ण है। पाकिस्तान को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। बिलावल भुट्टो की ये टिप्पणियां पाकिस्तान के लिए भी एक नया निचला स्तर है। पाक के विदेश मंत्री स्पष्ट रूप से 1971 के आज के दिन को भूल गए हैं, जो जातीय बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ पाकिस्तानी शासकों द्वारा किए गए नरसंहार का प्रत्यक्ष परिणाम था। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन को एक शहीद के रूप में महिमामंडित करता है। इतना ही नहीं, लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों की पनाहगाह भी है। कोई अन्य देश 126 संयुक्त राष्ट्र नामित आतंकवादी और 27 संयुक्त राष्ट्र नामित आतंकवादी संस्थाओं का संचालन हो रहा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed