फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to discuss strategy for 2019 general election with party MLA and mps

विस्तारित कार्यकारिणी में मिशन 2019 का तानाबाना बुनेगी भाजपा

Tue, 19 Sep 2017 02:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
BJP to discuss strategy for 2019 general election with party MLA and mps

भाजपा 25 सितंबर को पार्टी की विस्तारित कार्यकारिणी में अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति का तानाबाना बुनेगी। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित होने वाली बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ही पार्टी के सभी सांसद और विधायक भी शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


विस्तारित कार्यकारिणी में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित होंगे। राजनीतिक प्रस्ताव में जहां मिशन 2019 के तहत 360 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लिया जाएगा, वहीं आर्थिक प्रस्ताव जीएसटी केंद्रित होगा।
विज्ञापन


पहले पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक बुलाने का निर्णय लिया था। बाद में मिशन 2019 का तानाबाना बुनने और इससे संबंधित रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक बुलाने पर सहमति बनी। चूंकि 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है और इसी दिन उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह का अंतिम दिन भी है। इसलिए विस्तारित कार्यकारिणी की तारीख भी इसी को ध्यान में रख कर तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- मिशन 2019 : भाजपा पर जमकर बरसीं मायावती, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम    


पार्टी सूत्रों ने बताया कि इससे एक दिन पहले अर्थात 24 सितंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें विस्तारित कार्यकारिणी का एजेंडा तय होगा। इसके अगले दिन मिशन 2019 के लिए कई तरह के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। 

मिशन 2019 के लिए खासतौर पर प्रधानमंत्री की छवि को गरीबों का मसीहा के रूप में प्रस्तुत करने का तानाबाना बुना जाएगा। इसके लिए मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान गरीबों से जुड़ी योजनाओं और अभियानों का जिक्र किया जाएगा। राजनीतिक प्रस्ताव में इस आशय की रूपरेखा तैयार होगी, जबकि जीएसटी केंद्रित आर्थिक प्रस्ताव में जीएसटी से आए आर्थिक बदलाव, नोटबंदी के कारण बदली परिस्थितियों का जिक्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed