फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp tmc mp clash over mob lynching in lok sabha monsoon session

भीड़ हिंसा पर लोकसभा में हाथापाई की नौबत, भाजपा और तृणमूल सांसद एक दूसरे की ओर दौड़े

Thu, 26 Jul 2018 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
bjp tmc mp clash over mob lynching in lok sabha monsoon session

भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) मामले में बुधवार को लोकसभा में हाथापाई की नौबत आ गई। पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा सांसद किरीट सोमैया और तृणमूल सांसद इदरीस अली एक दूसरे की ओर दौड़ पड़े। बीच-बचाव के लिए सांसदों को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्पीकर सुमित्रा महाजन को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। स्पीकर ने घटना पर चिंता जताते हुए दोनों को अपनी हद में रहने को कहा।

विज्ञापन


अब तक मॉब लिंचिंग के मामले विपक्ष उठाता रहा है, लेकिन शून्य काल के दौरान भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में इस तरह की घटना का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चार महिलाओं को भीड़ ने पीटा और दो को तो निर्वस्त्र कर दिया गया। 
विज्ञापन


तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने इसका विरोध किया। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इस दौरान कल्याण बनर्जी और इदरीस अली अपनी सीट छोड़कर स्पीकर के आसन की ओर गए। इस पर सोमैया भी सीट छोड़ कर आसन की ओर दौड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इदरीस अली और सोमैया तेजी से एक दूसरे की ओर बढ़े। तब अन्य सांसदों ने दोनों को रोका। 10 मिनट बाद कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ने कहा कि यह सब शोभा नहीं देता है। किसी को भी अपनी हदों को नहीं पार करना चाहिए।

बुलेट ट्रेन पर खड़गे व गोयल में तकरार

bjp tmc mp clash over mob lynching in lok sabha monsoon session
प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच बुलेट ट्रेन के मुद्दे पर जमकर तकरार हुई। खड़गे ने कहा कि एक लाख 10 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट से आम आदमी का क्या भला होने वाला है? 

उन्होंने यह भी कहा कि रेल मंत्रालय ने गुलबर्ग समेत तीन डिवीजन आज तक नहीं बनाए। इस पर गोयल ने कहा कि खड़गे के एक प्रश्न में 11 प्रश्न हैं और वह सब का बारी-बारी से जवाब देना चाहते हैं। 

गोयल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो मंजूर तो हुए, लेकिन 40 वर्षों में भी शुरू नहीं हो पाए। इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed