फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Thiruvananthapuram Lok Sabha seat candidate Rajeev Chandrasekhar assets

Kerala: 28 करोड़ की जायदाद और 19 करोड़ की देनदारियां; तिरुवनंतपुरम से भाजपा प्रत्याशी ने दिया संपत्ति का विवरण

Fri, 05 Apr 2024 02:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Apr 2024 02:41 PM IST
सार

चंद्रशेखर ने गुरुवार को चुनाव अधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में उन्होंने चल संपत्ति का कुल मूल्य 13,69,18,637 रुपये बताया है

विज्ञापन
BJP Thiruvananthapuram Lok Sabha seat candidate Rajeev Chandrasekhar assets
राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईट) मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 28 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। चंद्रशेखर 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता पन्नियन रवींद्रन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर की संपत्ति का विवरण
चंद्रशेखर ने गुरुवार को चुनाव अधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में उन्होंने चल संपत्ति का कुल मूल्य 13,69,18,637 रुपये बताया है, जबकि उनकी पत्नी के पास 12,47,00,408 रुपये की संपत्ति है। इसमें मौजूद नकदी, बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सहकारी समितियों में जमा का विवरण, साथ ही बांड, डिबेंचर, शेयर, कंपनियों/म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय इकाइयों में निवेश भी शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता की चल संपत्ति में 1942 मॉडल की 'रेड इंडियन स्काउट' भी शामिल है, जो कर्नाटक में पंजीकृत है। उन्होंने इसे 1994 में 10 हजार रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही उनके पास आभूषण, सर्राफा और 3.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अन्य मूल्यवान वस्तुएं भी हैं। उनकी अचल संपत्तियों में 5,26,42,640 रुपये की कीमत पर खरीदी गई स्व-अर्जित संपत्ति शामिल है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 14,40,00,000 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर पर 19,41,92,894 रुपये की देनदारियां भी हैं, जिसे लेकर विवाद हैं। उनकी पत्नी पर 1,63,43,972 रुपये की देनदारी है जिसमें बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य से ऋण शामिल हैं। वर्ष 2022-23 के आयकर रिटर्न में चंद्रशेखर की कुल आय 5,59,200 रुपये बताई गई है जो 2021-22 में 680 रुपये थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed