फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP: That's why the second list of MP-Chhattisgarh and first list of candidates of Rajasthan is stuck

BJP: इसलिए अटकी है एमपी-छत्तीसगढ़ की दूसरी और राजस्थान के उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कब होगी घोषणा

Wed, 06 Sep 2023 05:54 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 06 Sep 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार
BJP: अमर उजाला से चर्चा में पार्टी के सूत्रों ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कमजोर सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब पार्टी राजस्थान की कमजोर सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेगी। राजस्थान की पहली सूची में 70 से 80 उम्मीदवारों की सूची आएगी...
loader
BJP: That's why the second list of MP-Chhattisgarh and first list of candidates of Rajasthan is stuck
BJP List - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने जहां मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस बीच चर्चा शुरु हो गई है कि राजस्थान की पहली सूची और दोनों राज्यों की दूसरी सूची कब तक आएगी। भाजपा मुख्यालय के सूत्रों की मानें तो, 25 सितंबर के बाद ही अब कोई सूची आने की उम्मीद है।

अमर उजाला से चर्चा में पार्टी के सूत्रों ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कमजोर सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब पार्टी राजस्थान की कमजोर सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेगी। राजस्थान की पहली सूची में 70 से 80 उम्मीदवारों की सूची आएगी। इनमें ज्यादातर वे सीटें रहेंगी, जहां भाजपा बहुत कमजोर है और वे सीटें जो पार्टी पिछले वोट शेयर के लिहाज से सबसे मजबूत स्थिति में हैं। इन दोनों श्रेणी में करीब 135 सीटें हैं, लेकिन पहली सूची में 80 के आस-पास नाम शामिल रहेंगे।

इन कारणों से अटकी भाजपा की चुनावी राज्यों की सूची

  • भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह शामिल है। ये सभी नेता 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन में व्यस्त रहेंगे।
  • 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र है। संसद में विपक्षी से निपटने और रणनीति बनाने में इन दिग्गजों की भूमिका अहम है।
  • राजस्थान में परिवर्तन यात्रा तो मध्यप्रदेश में जन आर्शिवाद यात्रा शुरू हो गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। तीनों राज्यों के सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता यात्राओं में जुटे हैं। राज्यों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यात्राओं से संबंधित जिम्मेदारी दी गई हैं, ऐसे में पार्टी टिकट की घोषणा करके उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहती।
  • एमपी-छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान के भी कुछ सीटों पर आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रिपोर्ट के विश्लेषण के लिए प्रदेश की कोर समिति की बैठक होगी। फिर टिकट पर अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करेगी।

सूत्रों का कहना है कि इलेक्शन कमेटी की एक बैठक 25 सितंबर से पहले भी हो सकती है। अगर होती है, तो नाम फाइनल करके रख लिए जाएंगे। लेकिन घोषणा बाद में होगी। जिन उम्मीदवारों के नाम तय होंगे उन्हें इशारा कर दिया जाएगा कि आप अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दें। पार्टी मौजूदा विधायकों में सिर्फ उन्हें ही टिकट देने पर विचार कर रही है, जो अपनी सीटों पर पूरे समय तक सक्रिय नजर आएंगे। इसके अलावा जो विधानसभा से ज्यादा लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी वोटों को जोड़े रखने में पार्टी के लिए उपयुक्त हैं।

छत्तीसगढ़ में दो परिवर्तन यात्राएं निकालेगी भाजपा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा में दो परिवर्तन यात्रा निकलेगी। भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेगी। दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूंकेगी। इन यात्राओं में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुरनगर से शुरुआत करेंगे। दूसरी यात्रा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा से करेंगे। यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed