फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP team visits jayapur to probe pradhan arrest incident

भाजपा ने भेजा जांच दल, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Mon, 04 Jul 2016 04:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Mon, 04 Jul 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
BJP team visits jayapur to probe pradhan arrest incident
जयापुर में मोदी

पीएम के आदर्श गांव जयापुर के प्रधान नारायण पटेल की गिरफ्तारी को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। रविवार को भाजपा का एक जांच दल जयापुर पहुंचा और प्रधान के परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि प्रधान को सियासी साजिश के तहत फंसाया गया है। मारपीट की जिस घटना में उन्हें आरोपित कर जेल भेजा गया, उस घटना में वह शामिल ही नहीं थे। जांच दल में महापौर रामगोपाल मोहले और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के अलावा अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव नीलरतन पटेल नीलू भी शामिल रहे। इनके अलावा भाजपा के कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वह जयापुर गए।
विज्ञापन


उन्होंने घटना के बाबत प्रधान के परिवार से बात की है। इस पूरी घटना के पीछे साजिश की बू आ रही है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेज देंगे। साथ ही भाजपा नेताओं का दल एसएसपी आकाश कुलहरि से भी मिलकर पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसराज ने कहा कि यह सच है कि गांव में मारपीट की घटना हुई है मगर न तो उस समय वहां ग्राम प्रधान थे और न ही उनका बेटा और भतीजा। पुलिस ने बिना विवेचना किए ही पूरे परिवार को आरोपित कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। यह सब कुछ एक साजिश के तहत हुआ है। पूरी वस्तुस्थिति से सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को अवगत करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed