{"_id":"68e6733076a5e7a11709293f","slug":"bjp-targets-rahul-gandhi-for-distributing-voter-id-cards-in-telangana-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 'वोट चोरी' पर खुद घिरी कांग्रेस, भाजपा ने पहचान पत्र बांटने पर बोला हमला; राहुल गांधी से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 'वोट चोरी' पर खुद घिरी कांग्रेस, भाजपा ने पहचान पत्र बांटने पर बोला हमला; राहुल गांधी से मांगा जवाब
Wed, 08 Oct 2025 07:53 PM IST
लव. गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव. गौर
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:53 PM IST
सार
हैदराबाद में जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस नेता नवीन यादव के खिलाफ वोटर आईडी कार्ड बांटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जिस पर अब भाजपा ने कांग्रेस को घेरते हुए राहुल गांधी ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'वोट चोरी' का आरोप लगाने वाली कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी ने तगड़ा घेरा है। भाजपा ने बुधवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "विदेशी नायक और पाखंडी" करार दिया। इतना ही नहीं भाजपा ने तेलंगाना में एक कांग्रेस नेता की तरफ से 'वोट चोरी' के आरोप पर भी जवाब मांगा है।
दरअसल, तेलंगाना पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस नेता वी. नवीन यादव के खिलाफ हैदराबाद के जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर मतदाता पहचान पत्र बांटने का मामला दर्ज किया है, जहां 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।
मधुरा नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
पुलिस ने मंगलवार (07 अक्तूबर) को बताया कि एक चुनाव अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता यादव के खिलाफ मधुरा नगर पुलिस स्टेशन में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित घटना एक महीने पहले हुई थी और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
अब इस पूरे मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर उपचुनावों से पहले "वोट चोरी" करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी से जवाब मांगते हुए, उन्हें 'विदेशी नायक' और 'पाखंडी' करार दिया।
भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, मांगा जवाब
पूनावाला ने हैदराबाद में कांग्रेस के नेता के खिलाफ मामले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। भाजपा प्रवक्ता का कथन कांग्रेस पर इशारा था, जिस पर विपक्षी दल भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ उनके "वोट चोरी" के आरोप को लेकर देशभर में अभियान चल रही थी।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता यादव ने प्रदेश सरकार की मशीनरी का दुरुपयोग करके "फर्जी मतदाता पहचान पत्र" जारी करवाए और आगामी उपचुनावों में "वोट चुराने" के लिए मतदाताओं को ये पहचान पत्र दिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी यादव को आगामी उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वह अपनी पार्टी के नेता की "वोट चोरी" पर कुछ "ज्ञान" देंगे।
पूनावाला ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए पूछा, "राहुल गांधी, आप परमाणु बम और हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कर रहे थे, हालांकि वे खुद ही फट गए। अब आपके घर पर 'महा वोट चोरी' हो गई है। क्या आप कोई बम फोड़ने और इस वोट चोरी पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन देने की योजना बना रहे हैं?"