फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP targets on Ajit Pawar after Deshmukh

सौ करोड़ वसूली मामला: देशमुख के बाद अब भाजपा के निशाने पर अजीत पवार

Fri, 25 Jun 2021 03:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Jun 2021 03:30 AM IST
सार

  • पवार और अनिल परब के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग
  • सचिन वाजे ने भी अजीत पवार और अनिल परब पर 100-100 करोड़ की वसूली करने का आरोप लगाया था

विज्ञापन
BJP targets on Ajit Pawar after Deshmukh
अनिल देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस से 100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में महाराष्ट्र का सियासी पारा अब भी चढ़ा हुआ है। इस मामले में अनिल देशमुख के गृहमंत्री पद से हटने के बाद अब उपमुख्यमंत्री अजित पवार और शिवसेना नेता व परिवहन मंत्री अनिल परब भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा ने वसूली के मामले में इन दोनों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन


 महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से संबंधित मामले में अजीत पवार और अनिल परब की भी सीबीआई जांच की मांग की। पाटिल बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरवरी में रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास जिलेटिन की छड़ों से लदी कार मिली थी। इस मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंट यूनिट (सीआईयू) के प्रमुख एपीआई सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में वाजे की संलिप्तता को लेकर हुए विवाद में परमबीर सिंह को आयुक्त के पद से हटाकर होमगार्ड विभाग में भेज दिया गया था। इसके बाद सिंह ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया था।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की सीबीआई जांच शुरू है। इसके बाद सचिन वाजे ने भी अजीत पवार और अनिल परब पर 100-100 करोड़ की वसूली करने का आरोप लगाया था। अब इसकी जांच को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोला है।

पवार-परब पर क्या है आरोप
सचिन वाजे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। वाजे ने इस संबंध में विशेष कोर्ट को एक पत्र दिया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अजीत पवार के करीबी दर्शन घोड़ावत ने उनसे गुटखा विक्रेताओं से 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था।


हालांकि अजित पवार ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया था। पवार ने कहा था कि वह सचिन वाजे से कभी नहीं मिले। इसके अवाला वाजे ने आरोप लगाया था कि अनिल परब ने जनवरी 2021 में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 50 ठेकेदारों से (प्रत्येक से 2-2 करोड़) 100 करोड़ रुपये की वसूल करने को कहा था।

लेकिन परब ने वाजे के दावे को खारिज करते हुए इसे महाविकास आघाड़ी सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed