फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Controversial Remark About Aishwarya Rai Bachchan, BJP Targeted News in Hindi

Rahul Gandhi: ऐश्वर्या राय बच्चन पर विवादित टिप्पणी कर फंसे राहुल गांधी, भाजपा का तंज- कितना नीचे गिरोगे

Fri, 23 Feb 2024 09:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Feb 2024 09:46 AM IST
सार

भाजपा ने तंज कसते हुए लिखा कि 'भारतीयों द्वारा लगातार नकारे जाने से राहुल गांधी निचले स्तर पर गिर गए हैं और भारत के गर्व ऐश्वर्या राय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Rahul Gandhi Controversial Remark About Aishwarya Rai Bachchan, BJP Targeted News in Hindi
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में एक जनसभा में मशहूर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसे लेकर राहुल गांधी को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब भाजपा ने भी राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी सफल महिलाओं के खिलाफ खतरनाक स्तर का जुनून रखते हैं। साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी पर निचले स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


क्या कहा भाजपा ने
भाजपा की कर्नाटक इकाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अपने दम पर सफल होने वाली महिलाओं से अब खतरनाक स्तर के जुनूनी हो गए हैं। भारतीयों द्वारा लगातार नकारे जाने से राहुल गांधी निचले स्तर पर गिर गए हैं और भारत के गर्व ऐश्वर्या राय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।' भाजपा ने आगे लिखा कि 'चौथी पीढ़ी के वंशवादी राहुल गांधी के पास कोई उपलब्धि नहीं है, वे ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन ने राहुल गांधी के पूरे परिवार से ज्यादा भारत को गौरवान्वित किया है।' कर्नाटक भाजपा ने सीएम सिद्धारमैया को भी निशाने पर लिया और उन्हें संबोधित करते हुए लिखा कि 'आपके बॉस लगातार कन्नड़ के लोगों का अपमान कर रहे हैं, ऐसे में आप कन्नड़ लोगों के सम्मान के लिए क्या इस अपमान के खिलाफ कुछ बोलेंगे या फिर आप अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुप रहेंगे?'
विज्ञापन

 


इस विवाद की शुरुआत राहुल गांधी के उस बयान से हुई, जिसमें राहुल गांधी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर भाजपा को घेरा था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में फिल्म स्टार, अरबपति लोग शामिल हुए थे, जबकि पिछड़े वर्ग, दलितों और जनजातीय वर्ग को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था, जबकि ये वर्ग देश की कुल जनसंख्या का 73 फीसदी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed