Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp target punjab aap government for allages pcs result leak bhagwant maan

पंजाब पीसीएस रिजल्ट पर बवाल: भाजपा ने आप पर लगाया पेपर लीक माफिया को संरक्षण देने का आरोप, सेंटर पर उठाए सवाल

Thu, 05 Nov 2026 02:54 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Nov 2026 02:54 PM IST
सार

पंजाब पीसीएस रिजल्ट को लेकर भाजपा ने पंजाब की आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पीसीएस के नतीजों में धांधली हुई है और आप सरकार पर पेपर लीक माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
bjp target punjab aap government for allages pcs result leak bhagwant maan
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएससी) मेन्स परीक्षा में कथित रूप से धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्रग्स कारोबार के बाद आम आदमी पार्टी अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के इशारे पर पंजाब में 'पेपर लीक माफिया' चला रही है।
विज्ञापन


प्रदीप भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'यह मुद्दा पंजाब के भविष्य और यहां के युवाओं से जुड़ा हुआ है। पंजाब में भ्रष्टाचारी और चिट्टेवाली पार्टी (आम आदमी पार्टी) अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के इशारे पर पंजाब में 'पेपर लीक माफिया' चला रही है। पंजाब में एक पेपर लीक माफिया सक्रिय है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इसे समर्थन दे रही है और बचा रही है। कल रात पंजाब पीएससी मेन्स के नतीजे घोषित किए गए। नतीजों की घोषणा के तुरंत बाद ही इसमें गड़बड़ी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।'
विज्ञापन


बिना रजिस्ट्रेशन वाले उम्मीदवारों का चयन
उन्होंने कहा कि पीपीएससी मेन्स परीक्षा पिछली बार 2020 में हुई थी और पिछले दो वर्षों से इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया। अभी सामने यह आया है कि इन नतीजों में ऐसे उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया, जिन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया था। प्रदीप भंडारी ने कहा, 'यह आरोप हमारे नहीं है, बल्कि पंजाब के युवा और छात्र उठा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पंजाब पीसीएस मेन्स परीक्षा के परिणाम में 24.2 प्रतिशत सिलेक्शन सिर्फ एक सेंटर से हुआ है और उसके पास के सेंटर से सिर्फ दो प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें सवाल यह उठता है कि जिस सेंटर से लगभग 25 प्रतिशत सिलेक्शन हुआ है और जो बिल्कुल भी संभव नहीं है, क्या आम आदमी पार्टी के नेता इसमें शामिल हैं।


आप नेताओं पर मिलीभगत का आरोप
प्रदीप भंडारी ने एक और आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जाता है, लेकिन इस प्रक्रिया का भी पालन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'पटियाला जिले के जिस सेंटर से करीब 25 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए, वह आम आदमी पार्टी के विधायक और कांग्रेस सांसद के क्षेत्र में आता है, तो क्या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की इसमें मिलीभगत है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed