{"_id":"5c140651bdec2253de467851","slug":"bjp-strike-affected-normal-life-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की हड़ताल से केरल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, सख्त चेतावनी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की हड़ताल से केरल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, सख्त चेतावनी जारी
Sat, 15 Dec 2018 01:06 AM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
केरल में एक श्रद्धालु की मौत के बाद भाजपा द्वारा बुलाया गया बंद कुछ छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच जारी है और इसका असर देखने को मिल रहा है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
भगवान अयप्पा के 50 वर्षीय श्रद्धालु ने बृहस्पतिवार को भाजपा के विरोध स्थल पर खुद को आग लगा ली थी। बाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। राज्य में सभी शैक्षिक संस्थानों के अलावा दुकानें, प्रतिष्ठान, बाजार बंद हैं हालांकि निजी वाहनों को सड़कों पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
केरल राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी सेवाएं बंद कर रखी हैं। पालघाट में दो पहिया वाहनों पर आए लोगों के एक समूह ने केआरसीटीसी डिपो में तीन बसों पर पत्थरबाजी की। राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने सख्त चेतावनी जारी की है कि किसी ने भी जबरन दुकानें बंद कराईं या किसी कोई कार्य बाधित करने की कोशिश की तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन