फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Strategy: will field Rajya Sabha ministers, preparing to develop a new generation with new faces

रणनीति: राज्यसभा वाले मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारेगी भाजपा, नए चेहरों से नई पीढ़ी विकसित करने की तैयारी

Fri, 16 Jun 2023 07:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Jun 2023 07:00 AM IST
सार

पार्टी ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा ही फैसला किया था, हालांकि बाद में इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया गया। पार्टी की रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन करने वाले राज्यों के साथ बेहतर स्थिति वाले राज्यों में बड़ी संख्या में नए चेहरे को मौका देने की भी है।

विज्ञापन
BJP Strategy: will field Rajya Sabha ministers, preparing to develop a new generation with new faces
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

मोदी सरकार के ऐसे मंत्री जो राज्यसभा के सदस्य हैं, उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना होगा। पार्टी ने उच्च सदन में दो या उससे अधिक कार्यकाल वाले सात मंत्रियों के अलावा उन पांच मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, जिन्होंने या तो अपने कामकाज से छाप छोड़ी है या जिनकी अपने राज्य की राजनीति में अच्छी पैठ है।

विज्ञापन


पार्टी ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा ही फैसला किया था, हालांकि बाद में इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया गया। पार्टी की रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन करने वाले राज्यों के साथ बेहतर स्थिति वाले राज्यों में बड़ी संख्या में नए चेहरे को मौका देने की भी है। इसके जरिये पार्टी में नई पीढ़ी विकसित करने की भी तैयारी है। इसी योजना के तहत जल्द होने वाले केंद्रीय संगठन विस्तार में भी बड़ी संख्या में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोयल, सीतारमण, पुरी, भूपेंद्र, मांडविया को दिखाना होगा दम
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई पीढ़ी विकसित करने के लिए पहले ही राज्यसभा में दो से अधिक कार्यकाल नहीं देने और 75 वर्ष की उम्रसीमा पार कर चुके नेताओं को टिकट न देने का अघोषित नियम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • इसी नियम के तहत दो या उससे अधिक कार्यकाल वाले मंत्रियों पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी, भूपेंद्र यादव, मनसुख मांडविया, धर्मेंद्र प्रधान और पुरुषोत्तम रुपाला को लोकसभा चुनाव लड़ना होगा।
  • इस आशय के फैसले की जानकारी इन मंत्रियों को दी जा चुकी है। ये मंत्री निर्देशों के अनुरूप चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं।

जयशंकर, वैष्णव, सिंधिया, राणे भी लड़ सकते हैं चुनाव
इन मंत्रियों के अलावा पांच मंत्री ऐसे हैं, जिनका राज्यसभा में पहला कार्यकाल है। इनमें से कुछ पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि कुछ अपने कामकाज के कारण देश में लोकप्रिय हैं। इनमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री एस जयशंकर को लोकप्रियता के कारण और ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे और सर्वानंद सोनोवाल को लोकसभा चुनाव का अनुभव होने के कारण मैदान में उतारा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जयशंकर को दिल्ली और हरदीप पुरी को पंजाब के किसी संसदीय सीट से टिकट दिया जा सकता है।

एक तिहाई सांसदों के कटेंगे टिकट
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की योजना एक तिहाई सांसदों को टिकट से वंचित कर नए चेहरे को मौका देने की है। इनमें दो दर्जन सांसद उम्रसीमा के नियम के दायरे में आ रहे हैं, जबकि आंतरिक सर्वे में कई सांसदों की अपने क्षेत्रों में लोकप्रियता नकारात्मक श्रेणी में है। टिकट काटने का कारण सत्ता विरोधी लहर को कम करना है। इस कड़ी में सबसे अधिक टिकट मध्य प्रदेश, कर्नाटक गुजरात के सांसदों के कटेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कई सांसद बेटिकट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed