फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP strategy: After Meghalaya also will fight alone in Tripura

BJP Strategy: मेघालय के बाद त्रिपुरा में भी एकला चलो रे की रणनीति पर भाजपा, जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश

Fri, 14 Oct 2022 05:44 AM IST
देव कश्यप एन अर्जुन, गुवाहाटी।
एन अर्जुन, गुवाहाटी। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Oct 2022 05:44 AM IST
सार

महाराष्ट्र और बिहार से सबक लेते हुए, पार्टी अपने ही दम पर चुनाव लडने का मन बना रही है। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव बीएल संतोष और प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा सहित कई लोगों ने त्रिपुरा का दौरा कर वहां की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की।

विज्ञापन
BJP strategy: After Meghalaya also will fight alone in Tripura
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव में मेघालय में भाजपा सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके बाद माना जा रहा है कि त्रिपुरा में भी भाजपा ‘एकला चलो’ की नीति पर चलेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता यह मानकर चल रहे हैं, क्योंकि मेघालय की अपेक्षा त्रिपुरा में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। डबल इंजन की सरकार होने के कारण वहां पर विकास के काम तेजी से हो रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर, महाराष्ट्र और बिहार से सबक लेते हुए, पार्टी अपने ही दम पर चुनाव लडने का मन बना रही है। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव बीएल संतोष और प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा सहित कई लोगों ने त्रिपुरा का दौरा कर वहां की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की।
विज्ञापन


रणनीतिकारों का मानना, खुद का जनाधार मजबूत बनाएं
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि दूसरी पार्टियों का सहारा खोजने की बजाय अपना जनाधार मजबूत बनाएं और खुद के दम पर चुनाव लड़ें। कुछ समय पहले पार्टी महासचिव बीएल संतोष ने त्रिपुरा का दौरा किया था और उन्होंने भी इसी तरह के संकेत दिए थे। हालांकि, त्रिपुरा के नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी ने कहा, पार्टी आईपीएफटी के साथ अपने मौजूदा गठबंधन को जारी रखेगा या नहीं इस पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। हालांकि इसके साथ ही भट्टाचार्जी ने कहा, भाजपा हमेशा अपने सहयोगियों के साथ सम्मान के साथ पेश आती है। लेकिन माना यही जा रहा है कि त्रिपुरा मेें पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed