{"_id":"675196400fad9c25530f4b70","slug":"bjp-started-signature-campaign-to-implement-ayushman-yojana-in-delhi-released-mobile-number-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू कराने के लिए BJP ने शुरू किया सिग्नेचर कैंपेन, जारी किया नंबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू कराने के लिए BJP ने शुरू किया सिग्नेचर कैंपेन, जारी किया नंबर
Thu, 05 Dec 2024 05:32 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:32 PM IST
सार
Ayushman Yojana: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को इस सिग्नेचर कैंपेन की औपचारिक शुरूआत की। पार्टी ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर (78200-78200) जारी कर इस पर मिस्ड कॉल कर लोगों से इस कैंपेन का समर्थन करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
दिल्ली बीजेपी के नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने के लिए भाजपा ने अब तक अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अब वह सीधे जनता के द्वार पहुंचेगी और लोगों से पूछेगी कि क्या दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत देश का कोई भी परिवार किसी भी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त प्राप्त कर सकता है। देश के 33 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश अब तक यह योजना लागू कर चुके हैं, लेकिन दिल्ली और पश्चिम बंगाल ने अब तक यह योजना लागू नहीं की है। भाजपा ने ठीक विधानसभा चुनाव के पहले जनता की राय लेकर इसके माध्यम से दिल्ली सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है।
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को इस सिग्नेचर कैंपेन की औपचारिक शुरूआत की। पार्टी ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर (78200-78200) जारी कर इस पर मिस्ड कॉल कर लोगों से इस कैंपेन का समर्थन करने की भी अपील की है।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी मारलेना की सरकार दिल्ली में इस योजना को लागू नहीं होने देना चाहती क्योंकि उन्हें डर है कि यदि यह योजना दिल्ली में लागू होती है तो इससे लोगों को लाभ मिलेगा और भाजपा को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस कारण से लोगों को स्वास्थ्य योजना का लाभ न लेने देना दिल्ली के लोगों के अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के द्वारा अपना मोहल्ला क्लीनिक बेहतर बताने के मुद्दे पर योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक एक फ्लॉप मॉडल साबित हुआ है। इसमें बड़ा घोटाला सामने आ चुका है। इसकी जांच चल रही है। अनेक मोहल्ला क्लीनिक में आवारा पशु घूमते रहते हैं और लोगों को नकली दवाइयां दिए जाने का मामला भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से दिल्ली में आयुष्मान योजना रोकने को अरविंद केजरीवाल सही नहीं ठहरा सकते।
क्या कहती है आम आदमी पार्टी
वहीं, आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आयुष्मान योजना से केवल एक वर्ग विशेष का लाभ होता है, जबकि उनके दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल ज्यादा कारगर है क्योंकि इसमें किसी भी उम्र, जाति, वर्ग के लोग दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, इसके पहले एक बार आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने के लिए हामी भर दिया था, लेकिन बाद में अज्ञात कारणों से दिल्ली सरकार ने इसके लिए कोई पहल नहीं की।