फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP started Seva Saptah Campaign, amit shah distribute fruits to children admitted in aiims

भाजपा ने की 'सेवा सप्ताह' की शुरुआत, अमित शाह ने एम्स में बच्चों को बांटे फल फिर की सफाई

Sat, 14 Sep 2019 08:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 14 Sep 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
BJP started Seva Saptah Campaign, amit shah distribute fruits to children admitted in aiims
भाजपा ने सेवा सप्ताह की शुरुआत कर दी है - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पूरे देश में सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही है। 14-20 सितंबर के बीच मनाए जाने वाले इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएगी। अस्पतालों में उपयोगी लेख वितरित करने पर ध्यान दिया जाएगा, प्रत्येक जिले में 10 दिव्यांगों की जिम्मेदारी ली जाएगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी।

विज्ञापन


इसी आयोजन के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात की और उन्हें फल बांटें। इसके बाद अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा नेता विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता ने एम्स में साफ-सफाई भी की। बता दें कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को आता है।
विज्ञापन

 


बच्चों को फल बांटने और अमेस परिसर में सफाई के बाद अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आज से सेवा सप्ताह मनाना शुरू कर देंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी पूरी जिंदगी देश की सेवा के लिए समर्पित कर दी है और उन्होंने गरीबों के लिए काम किया है। इसलिए यह उचित है कि हम उनके जन्मदिन के सप्ताह को 'सेवा सप्त' के रूप में मनाएं।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने सेवा सप्ताह का आगाज कर दिया है। हमीरपुर में यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य के मंत्री अशोक कटारिया और रामचंद्र प्रताप सिंह के साथ सड़क पर झाड़ू लगाया। काशी में भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाया जाएगा। उनके जीवन से जुड़ी पुस्तकें समाज के प्रबुद्ध और प्रतिष्ठित लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

शुक्रवार 20 सितंबर तक इस सेवा सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लेकर संगठन में बूथ तक काम करने वाले कार्यकर्ता भाजपा के झंडा-बैनर और प्रधानमंत्री के संदेश के साथ लोगों के पास सेवा कार्यों के जरिए पहुंचने की कोशिश करेंगे।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ में मोहान रोड स्थित बालगृह में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। भाजपा रणनीतिकारों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के बजाय लोगों से संपर्क और संवाद को ताजा करने का माध्यम बनाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed