फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP started electoral math in chambal, gwalior and rewa division

चंबल-ग्वालियर और रीवा संभाग में चुनावी गणित बैठाने में जुटी भाजपा

Thu, 13 Sep 2018 04:41 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Updated Thu, 13 Sep 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
BJP started electoral math in chambal, gwalior and rewa division
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नये समीकरण बैठाना शुरू कर दिया है। भाजपा इस समय अपना विशेष ध्यान चंबल-ग्वालियर और रीवा संभाग पर दे रही है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के उन नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है जो पार्टी से किसी मुद्दे को लेकर नाराज चल रहे हैं। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस और बसपा के गठबंधन की खबर भी चर्चा में है और इस बात से कई बसपा नेताओं में नाराजगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में रोमेश महंत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है।

विज्ञापन


लहार विधानसभा सीट से जुड़े रोमेश भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके मथुराप्रसाद महंत के बेटे हैं।  इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सतना में रैगांव सीट से बसपा विधायक ऊषा चौधरी से भी संपर्क करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका भाजपा के प्रति झुकाव उस समय दिखा जब भाजपा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए वो पहुंची थीं। इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल में सक्रिय रहे व बसपा से चुनाव लड़ चुके केदारनाथ वर्मा और परसराम मुदगल को भारतीय जनता पार्टी पहले से ही पार्टी में शामिल कर चुकी है।

 

इसी बीच शिवराज सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा और दिमनी से वर्तमान बसपा विधायक बलबीर सिंह दंडोतिया के भी संपर्क में रहने की खबरें आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और बसपा ने अपने नेताओं के भारतीय जनता पार्टी के साथ संपर्क की बातों से साफ इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed