फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP spokesperson Sudhanshu Trivedi said that Rahul Gandhi has a syndrome of power

गुजरात चुनाव: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को कहा 'सावन का अंधा'

Wed, 29 Nov 2017 01:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
BJP spokesperson Sudhanshu Trivedi said that Rahul Gandhi has a syndrome of power
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI
चुनावी मौसम है, गुजरात चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं वहीं राहुल भी गुजरात में चौकड़ी जमा रखी है। चुनावी मौसम में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी खूब चल रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:  PM बोले- नाक पर रूमाल रख मोरबी आई थीं इंदिरा, संघ के लिए ये गलियां सुगंधित
विज्ञापन


बुधवार को बीजेपी के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को एक सिंड्रोम से पीड़ित बताया है और कहा कि सावन के अंधे को सब हरा हरा ही दिखता है। राहुल गांधी भूल गए हैं कि वो 22 साल पहले गुजरात में पावर में थे उन्हें अब भी ऐसा ही लगता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस का सूर्य अस्त हो रहा है। वहीं राहुल गांधी के मंदिर जाने और भगवान से परेशान मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद और राज्य प्रवक्ता चिन्तामणि मालवीय ने राहुल की धर्मनिरपेक्षता को नगरवधु कहा था। बीजेपी सांसद ने कहा था कि  'राहुल की धर्म निरपेक्षता एक नगरवधु जैसी है, नगरवधु भी किसी से विभेद नहीं करती पर किसी से प्रेम भी नही करती।'

वहीं इससे पहले भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने राहुल के मंदिर दौरों को लेकर निशाना साधा था। यादव ने कहा कि चुनावी रैलियों के दौरान राहुल गांधी मंदिरों का लगातार दौरा कर रहे हैं भारतीय संस्कृति के अनुसार उनका ऐसा करना अच्छा है। लेकिन ये सिर्फ चुनावों के दौरान ही किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed