महाराष्ट्र के भाजपा प्रवक्ता ने पीएम मोदी को बताया भगवान विष्णु का '11वां अवतार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार बताया है। जहां विपक्ष ने इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता का मजाक उड़ाया वहीं, कांग्रेस ने वाघ के इस बयान को देवताओं का अपमान कहा।
बता दें कि महाराष्ट्र के प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने ट्वीट किया था, ‘सम्मानीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार हैं।’ इसके अलावा एक मराठी चैनल से बातचीत के दौरान वाघ ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि हमें मोदी में भगवान जैसा नेता मिला है।
भारताचे पंतप्रधान परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी हे श्री विष्णु चे अकरावे अवतार आहेत
— Avadhut Wagh (@Avadhutwaghbjp) October 12, 2018
वाघ के बयान में भाजपा की संस्कृति की झलक : कांग्रेस प्रवक्ता
वहीं भाजपा नेता के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि वाघ का यह बयान देवताओं का अपमान है। लोंधे ने कहा, ‘यह (वाघ द्वारा) खोई गई राजनीतिक जमीन हासिल करने की कोशिश है। मुझे नहीं लगता कि इस टिप्पणी को ज्यादा महत्व देने की जरुरत है।’ लोंधे ने कहा कि यह टिप्पणी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अंदर ‘संस्कृति के निम्न स्तर’ की झलक है।
वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि वाघ ने वीजेटीई (वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट) से इंजीनियरिंग की है। कहा कि अब इस बात की जांच करने की जरूरत है कि उनकी डिग्री असली है या नहीं। उन्होंने कहा कि उनसे ऐसी आशा नहीं थी। बता दें कि वीजेआइटी एशिया के सबसे पुराने इंजानियरिंग कॉलेजों में से एक है।