फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP slams rahul gandhi for speech in congress plenary session

राहुल के आरोपों पर भड़की भाजपा, बोली- श्रीराम पर सवाल उठाने वाले खुद को बता रहे पांडव

Sun, 18 Mar 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Mar 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
 BJP slams rahul gandhi for speech in congress plenary session
Nirmala Sitaraman

कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी द्वारा अपनी पार्टी को पांडव बताने और भाजपा की तुलना कौरवों से किए जाने पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले और हमेशा हिंदुओं का मजाक उड़ाने वाले कांग्रेसी पांडव कैसे हो सकते हैं। उन्होंने देश की हर समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि चूंकि तकनीकी भ्रष्टाचार को खत्म करती है, इसलिए कांग्रेेस को तकनीकी से डर लगता है। 
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि बहुत दिन नहीं हुए, जब रामसेतु मुद्दे पर कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। हिंदुओं का मजाक उड़ाने वाले राहुल अब अपनी पार्टी को पांडव और हमें कौरव बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने वर्ष 1984 में सिखों का कत्लेआम कराया। आतंकियों की लाश पर रोई। कश्मीर को लेकर ऐसी समस्या खड़ी कि जिससे देश अब तक उबर नहीं पाया है।

नियम ताक पर रख बैंकिंग व्यवस्था बर्बाद कर दी

 BJP slams rahul gandhi for speech in congress plenary session

रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे बेरोजगारी हो या कृषि संकट या अर्थव्यवस्था से जुड़ा मामला। सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। इस पार्टी ने अपने शासनकाल में चहेतों को ऋण देने के लिए कायदे कानून को ताक पर रख कर बैंकिंग व्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

यूपीए सरकार में दिए गए कुल ऋण का 82 फीसदी वापस नहीं आया। कृषि को लेकर ठोस नीति नहीं बना पाई। कहा कि राहुल के आरोप एक ऐसी पार्टी के मुखिया की आवाज है, जो चुनावों में जमानत जब्त होने और भाजपा से एक -कर सभी राज्य हारने का जश्न मना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed