सर्जिकल स्ट्राइक पर चिदंबरम और निरूपम ने उठाए सवाल, केजरीवाल ने भी मांगे सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 'सर्जिकल स्ट्राइक' का सबूत मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सेना की कार्रवाई पर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को गलत साबित करने की मांग की थी। रविशंकर प्रसाद मंगलवार को कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और केजरीवाल पर जमकर बरसे और सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बताएं कि क्या चिदंबरम की लाइन ही कांग्रेस की लाइन है?
रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'माननीय केजरीवाल जी, आपको पता होना चाहिए कि आज आप पाकिस्तानी मीडिया की 'हेडलाइन' हो, राजनीति अपनी जगह है, लेकिन ऐसा कुछ न करिए जिसकी वजह से आर्मी अपमानित महसूस करे।' वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, 'जब पूरा देश एकजुट है, एक मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से पाकिस्तान और उसकी आर्मी सवाल उठा रहे हैं।'
केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस ने भी सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी करार दिया है। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने ट्वीट किया है, ”प्रत्येक भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक्स चाहता है लेकिन भाजपा द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए फर्जी वाली नहीं। देश के हितों पर राजनीति।” उनका ट्वीट ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने की मांग कर रही है।
पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार किया था। इसके बदले में पाक आर्मी ने भारत पर सीजफायर के उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
Every Indian wants #SurgicalStrikesAgainstPak but not a fake one to extract just political benefit by #BJP.
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 4, 2016
Politics over national interest pic.twitter.com/4KN6iDqDo5
पाकिस्तान के झूठे प्रचार को गलत साबित करें PM
प्रधानमंत्री मोदी की हमेशा आलोचना करने केजरीवाल ने अपने तीन मिनट लंबे वीडियो में कहा, 'प्रधानमंत्री के साथ मेरे 100 मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनके रूख को मैं सैल्यूट करता हूं।'
रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा, 'केजरीवाल का कहना है कि भारत को सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ देना चाहिए, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उनको भारतीय सेना पर विश्वास नहीं है।'
एनडीटीवी के मुताबिक पिछले हफ्ते हुई सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर सरकार यह निर्णय लेगी कि कब इस वीडियो को जारी करना है या नहीं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक सेना ने ड्रोन की मदद से ऑपरेशन की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए हैं।
आशुतोष का जवाब
मुझे पूरा यक़ीन है मोदीजी पाक के झूठ को बेनक़ाब करेंगे । भारतीय सेना/भारत माता को झूठा साबित करने की पाक की साज़िश का जवाब देंगे
— ashutosh (@ashutosh83B) October 4, 2016
I am amazed that Ravi Shankar Prasad instead of unmasking Pak Propaganda is questioning AK. Shows BJP's bankruptcy of ideas.
— ashutosh (@ashutosh83B) October 4, 2016
Pak is insulting Bharat mata and indian army through its propaganda but BJP is settling score with AK.
— ashutosh (@ashutosh83B) October 4, 2016