{"_id":"65853451234334be37086408","slug":"bjp-slam-karnataka-cm-siddarmaiah-for-travelling-delhi-in-private-jet-for-seeking-drought-aid-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सूखा सहायता राशि मांगने प्राइवेट लग्जरी जेट से दिल्ली गए सीएम सिद्धारमैया, बीजेपी ने घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सूखा सहायता राशि मांगने प्राइवेट लग्जरी जेट से दिल्ली गए सीएम सिद्धारमैया, बीजेपी ने घेरा
Sat, 23 Dec 2023 01:46 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:46 PM IST
सार
भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि एक तरफ कांग्रेस चंदा मांग रही है, वहीं दूसरी तरफ सीएम सिद्धारमैया प्राइवेट जेट में घूमते दिख रहे हैं। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने भी भाजपा पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदा जुटाने के लिए अभियान शुरू किया है। वहीं इस बीच कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वह एक प्राइवेट लग्जरी जेट में बैठे नजर आ रहे हैं। सीएम के साथ कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान भी हैं। इसे लेकर भाजपा ने सीएम और कांग्रेस को निशाने पर ले लिया है। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि एक तरफ कांग्रेस चंदा मांग रही है, वहीं दूसरी तरफ सीएम सिद्धारमैया प्राइवेट जेट में घूमते दिख रहे हैं।
भाजपा नेता ने सीएम सिद्धारमैया पर साधा निशाना
भाजपा अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो कर्नाटक सरकार के मंत्री जमीर अहमद खान ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अमित मालवीय ने लिखा कि 'एक तरफ कांग्रेस ऐसे दिखा रही है कि वह चंदा मांग रही है और उनके पास विपक्षी गठबंधन के नेताओं को समोसे खिलाने का भी पैसा नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक सरकार के मंत्री जमीर अहमद खान, सीएम सिद्धारमैया के साथ प्राइवेट लग्जरी जेट की अपनी तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन्हें देखकर लग रहा है कि इन्होंने सूखा पीड़ितों के लिए सहायता राशि मांगने के लिए दिल्ली जाते समय यात्रा के दौरान अच्छा समय बिताया। दुर्भाग्य ये है कि कर्नाटक में प्रशासन चरमराया हुआ है लेकिन कांग्रेस की लूट जारी है।'
कर्नाटक भाजपा के नेता सीटी रवि ने भी जमीर अहमद खान की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है और आरोप लगाया कि सरकार के पास किसानों को देने के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन सीएम प्राइवेट जेट में उड़ान भर रहे हैं। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए फंड जुटाने के लिए कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदा जुटाने वाला अभियान शुरू किया है। इस अभियान को 'डोनेट फॉर देश' नाम दिया गया है। हालांकि भाजपा, कांग्रेस पर इस अभियान को लेकर निशाना साध रही है।
सिद्धारमैया ने भाजपा पर किया पलटवार
प्राइवेट जेट से दिल्ली जाने को लेकर भाजपा के निशाने पर आए कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने भी पलटवार किया है। सिद्धारमैया से जब भाजपा के आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने उल्टा सवाल करते हुए कहा कि 'भाजपा के लोगों से पूछिए कि पीएम मोदी कौन से विमान से यात्रा करते हैं? वह अकेले 60 सीटों वाले एयरक्राफ्ट में यात्रा करते हैं।' सिद्धारमैया का समर्थन करते हुए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि 'जब पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे, तो उनकी यात्रा के लिए यूएई से विशेष महंगा एयरक्राफ्ट खरीदा गया था।'

On the one hand, Congress is pretending to crowdfund and didn’t even serve samosas in I.N.D.I Alliance meeting, on the other, Zameer Ahmed Khan, Cabinet Minister for Housing, Waqf and Minority Affairs in Karnataka Govt, is flaunting his pictures with CM Siddaramaiah in a private… pic.twitter.com/SkrLB5OdjI
विज्ञापन विज्ञापन— Amit Malviya (@amitmalviya) December 22, 2023