फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP set 150 more candidates for UP poll

यूपी चुनाव: भाजपा ने तैयार की 150 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, घोषणा जल्द

Fri, 20 Jan 2017 04:20 AM IST
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jan 2017 04:20 AM IST
विज्ञापन
BJP set 150 more candidates for UP poll

बाहरी उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में टिकट दिए जाने से मचे घमासान के बीच बृहस्पतिवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के करीब 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उम्मीदवार तय होने के बावजूद कई सीटों पर एक नाम पर अंतिम सहमति न बनने के कारण सूची शुक्रवार को देर शाम या शनिवार को जारी की जा सकती है। 

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को दिल्ली से बाहर होंगे। इस कारण सूची जारी होने में देरी के आसार हैं। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह की सीट के बारे में भी अंतिम फैसला नहीं हो पाया। उनके लिए साहिबाबाद के साथ नोएडा सीट का विकल्प अभी भी खुला रखा गया है।
विज्ञापन


बसपा से भाजपा में आए दारा सिंह चौहान को मधुबन से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मणिपुर की सभी सीटों के अलावा उत्तराखंड की बाकी बची छह सीटों के लिए शाह ने उम्मीवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उत्तराखंड की 6 उम्मीदवारों की अंतिम सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली सहित सीईसी के सभी सदस्यों की उपस्थिति में हुई बैठक करीब तीन घंटे तक चली। पहले मणिपुर उसके बाद उत्तर प्रदेश  की सीटों पर चर्चा हुई। चूंकि पार्टी ने हर बैठक में यूपी की 150 सीटों पर चर्चा कर उम्मीदवार तय करने का फैसला किया है, इसलिए पहली बैठक की तरह ही इस बैठक में भी इतने ही उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। 

सूची में दलबदलु उम्मीदवारों की भरमार

BJP set 150 more candidates for UP poll

बैठक में उपस्थित यूपी के एक वरिष्ठ रणनीतिकार ने बताया कि 150 सीटों पर नाम करीब करीब तय हैं, मगर इनमें से दो दर्जन सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। अंतिम सहमति के लिए शाह का सूबे के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा होनी है। अगर फोन पर चर्चा के दौरान सहमति बन गई तो सूची शुक्रवार शाम या फिर शनिवार को जारी की जाएगी। जिन प्रमुख सीटों पर चर्चा बाकी है उनमें साहिबाबाद, नोएडा, मेरठ कैंट जैसी सीटें शामिल हैं। 

सूत्रों ने बताया कि बैठक में पंकज की उम्मीदवारी पर भी चर्चा हुई, मगर वह साहिबाबाद सीट से लड़ेंगे या नोएडा सीट से इस पर सहमति नहीं बन पाई। अब अंतिम सहमति न बनने वाली सीट पर शाह सीईसी की बैठक के इतर वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करेंगे। बैठक में दारा सिंह चौहान को मधुबन सीट से उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी। इस सीट पर डा एच एन सिंह पटेल प्रबल दावेदार थे। 

गौरतलब है कि पार्टी 149 उम्मीदवारों की पहली सूची इसी हफ्ते जारी कर चुकी है। इस सूची में दलबदलु उम्मीदवारों की भरमार के कारण पाटी के यूपी से जुड़े कई वरिष्ठ नेता नाराज हो गए थे। पार्टी की अगली सीईसी की बैठक शनिवार या रविवार को होगी। इस बैठक में बाकी बची सभी सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed