भाजपा का ज्योतिरादित्य सिंधिया को तोहफा, मध्यप्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा के अपने नौ और सहयोगी दलों के दो यानि कुल 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने नाम कांग्रेस छोड़कर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का है, जिन्होंने चंद घंटे पहले ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली है। बता दें कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय में सदस्यता दिलाई है।
BJP announces the names of party's candidates for the upcoming election to the Rajya Sabha. https://t.co/sQItPuDotq pic.twitter.com/FAjziadv2Q
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 11, 2020
बहरहाल, भाजपा की ओर से एक विज्ञप्ति के माध्यम से उम्मीदवारों की यह सूची जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय चुनाव समिति ने आने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए 11 नामों पर सहमति और स्वीकृति प्रदान की है।
| राज्य का नाम | उम्मीदवार का नाम |
| असम | भुवनेश्वर कालीता |
| बिहार | विवेक ठाकुर |
| गुजरात | अभय भारद्वाज |
| गुजरात | रमीलाबेन बारा |
| झारखंड | दीपक प्रकाश |
| मणिपुर | लिएसेंबा महाराजा |
| मध्यप्रदेश | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
| महाराष्ट्र | उदयना राजे भोंसले |
| राजस्थान | राजेंद्र गहलोत |
भाजपा ने दो राज्यों में एक-एक सीट सहयोगी दलों को दी
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उपरोक्त अपने नौ उम्मीदवारों के अलावा महाराष्ट्र और असम में एक-एक सीट सहयोगी दलों को देने का भी फैसला लिया है।
| राज्य का नाम | सहयोगी दल | उम्मीदवार का नाम |
| महाराष्ट्र | आरपीआई(ए) | रामदास आठवले |
| असम | बीपीएफ | बुस्वजीत डाइमरी |