{"_id":"5fdfdac18ebc3e3f7d1e1e4b","slug":"bjp-selected-five-organization-general-secretaries-to-make-penetration-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में जमीनी स्तर पर पैठ बनाने के लिए भाजपा ने पांच संगठन महासचिवों को उतारा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में जमीनी स्तर पर पैठ बनाने के लिए भाजपा ने पांच संगठन महासचिवों को उतारा
Mon, 21 Dec 2020 04:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 21 Dec 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने पांच संगठन महासचिवों को मैदान में उतारा है। आरएसएस से भाजपा में आए इन महासचिवों को माइक्रो मैनेजमेंट में माहिर माना जाता है। भाजपा ने बंगाल को उत्तर बंगाल, रथ बंग, नबद्वीप, मेदिनीपुर और कोलकाता में बांटा है और हर एक महासचिव को एक हिस्से की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा ने राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश बीते दो साल से बंगाल में संगठन के विस्तार, बेहतर समन्वय और योजना क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के भाजपा महासचिव सुनील बंसल कोलकाता जोन दिया गया है। यहां का इंचार्ज राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को बनाया गया है। इसी तरह गुजरात भाजपा के महासचिव भीखूभाई दलसानिया को नबद्वीप की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े को इस जोन का इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन
हरियाणा के महासचिव रवींद्र राजू को रथबंग की जिम्मेदारी दी गई है, जहां राष्ट्रीय महासचिव विनोद सरकार इंचार्ज हैं। हिमाचल प्रदेश के महासचिव पवन राणा साथ हुबली, हावड़ा, मेदिनीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। यहां का इंचार्ज सुनील देवधर और हरीश द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। इनके अलावा बिहार के सह संगठन सचिव रत्नाकर को भी बंगाल भेजा है।
विज्ञापन
अब तक 65 हजार बूथ कमेटी नियुक्त
भाजपा अब तक बंगाल में 65 हजार बूथ समितियां बना चुकी है। अगले 20 से 25 दिन में 15 हजार से ज्यादा समितियां और बनाई जाएंगी। अब तक 14 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्र बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने सभी केंद्रीय मंत्रियों को हर शनिवार और रविवार राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।