{"_id":"67406bb3501c50db3d0077fa","slug":"bjp-seeks-reconsideration-of-ruling-on-no-confidence-motion-against-bengal-assembly-speaker-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: भाजपा की बिमान बनर्जी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले पर पुनर्विचार की मांग; सुवेंदु ने लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: भाजपा की बिमान बनर्जी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले पर पुनर्विचार की मांग; सुवेंदु ने लिखा पत्र
Fri, 22 Nov 2024 05:02 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 22 Nov 2024 05:02 PM IST
सार
विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने 30 जुलाई को स्पीकर बिमान बनर्जी को हटाने के लिए नोटिस दिया था।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भाजपा ने बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले को लेकर पुनर्विचार की मांग की है। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में पत्र लिखा। गौरतलब है कि उस फैसले में स्पीकर बिमान बनर्जी को हटाने की मांग करने वाला प्रस्ताव पेश करने के लिए भाजपा को अनुमति न देने का कारण "समय की कमी" बताया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने 30 जुलाई को स्पीकर बिमान बनर्जी को हटाने के लिए नोटिस दिया था। यह नोटिस भारत के संविधान के अनुच्छेद 179 के खंड (सी) के तहत विधानसभा के प्रक्रिया नियमों के नियम 201 (1) के तहत दिया गया था। वहीं, अब भाजपा ने इस मुद्दे को फिर उठाया है। उसका कहना है कि 25 नवंबर 2024 से शुरू होने वाले सत्र में वह इस मुद्दे को फिर से उठाएगी।
विज्ञापन
विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 30 जुलाई को नोटिस जमा करने के बाद से सदन का सत्रावसान नहीं किया गया है। ऐसे में उनका नोटिस अभी भी वैध है। इस दावे के साथ उन्होंने आगामी सत्र में इस मामले पर चर्चा की अनुमति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा की मूल नोटिस को अगस्त सत्र में चर्चा से बाहर रखा गया था। जब डिप्टी स्पीकर ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति देने के खिलाफ फैसला सुनाया था। उस नोटिस में स्पीकर बिमान बनर्जी को हटाने पर बहस का आह्वान किया गया था।