फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Scheduled Tribes meeting from today, Download Namo Apk Worker

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे की बैठक आज से, नमो एप डाउनलोड करें कार्यकर्ता

Sat, 28 Jul 2018 12:39 PM IST
हरेंद्र, नई दिल्ली, अमर उजाला
हरेंद्र, नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
BJP Scheduled Tribes meeting from today, Download Namo Apk Worker

आगामी लोकसभा और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर शनिवार (आज) और रविवार (कल) को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अहम बैठक बुलाई है। बैठक की खास बात यह है कि मोर्चे के सभी कार्यकर्ताओं से 'नमो एप' डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मोर्चे के कार्यकर्ताओं से जनजाति के लिए विशेष कार्यक्रम या त्यौहारों का आयोजन करने के लिए कहा गया है, जिसका फायदा आगामी चुनावों में पार्टी को मिल सके।

विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के अध्यक्ष और सांसद रामविचार नेताम ने इस बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल और राष्ट्रीय संयोजक भागवत शरण माथुर समेत मोर्चे के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक के एजेंडे पर बात करते हुए नेताम ने बताया कि बैठक में निचले स्तर पर आमजन के बीच केन्द्र सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रतिक्रियाएं मांगी गई हैं।
विज्ञापन


नेताम के मुताबिक आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर पार्टी मुख्यालय में 28 और 29 जुलाई को यह बैठक आयोजित की जा रही है। 28 जुलाई को 3 बजे से पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक है, जबकि 29 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ बैठक होगी, जो सबह 10 बजे से लेकर शाम तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताम ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित भाजपा के सभी मोर्चों की बैठक में कुछ टास्क भी दिए गए थे, उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी गई है। इन कार्यों की सूची में बूथ संयोजक की नियुक्ति, राज्य, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर सोशल मीडिया टीम बनाने और सभी कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराने जैसे अहम टास्क सौंपे गए थे। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के पदाधिकारियों से जनजातियों से संबंधित विशेष त्यौहारों और कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए कहा गया है, ताकि चुनावों में बेहतर परिणाम मिल सकें।      


इसके अलावा पदाधिकारियों से जिला मंडल और बूथ स्तर पर काम कर रही टीमों के पते, फोन नंबर और ईमेल अड्रेस की सूची मांगी गई है। साथ ही स्थानीय स्तर पर एमपी, एमएलए, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, मंडी बोर्ड चेयरमैन जिला कॉपरेटिव बैंकों और सोसाइटीज के अध्यक्षों के अलावा म्यूनिसिपल कमेटी के चैयरमैन जैसे तमाम पदासीन लोगों के नाम-पते और फोन नंबर समेत सूची मांगी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed