{"_id":"5aef14ce4f1c1b9b098b8666","slug":"bjp-says-trinamool-congress-is-threatening-state-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही है कोशिश, राज्य चुनाव आयुक्त को धमका रही है तृणमूल कांग्रेस: भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही है कोशिश, राज्य चुनाव आयुक्त को धमका रही है तृणमूल कांग्रेस: भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Updated Sun, 06 May 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने रविवार को आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों के मसले पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयुक्त ए. के. सिंह को कथित तौर पर धमकियां दी हैं। सिन्हा यहां कलकत्ता प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त को इस बारे में अदालत को सूचित करना चाहिए। सिन्हा के मुताबिक, चुनाव आयुक्त ने भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान अपना मोबाइल फोन और लैंडलाइन टेप होने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व मंत्रियों की धमकी की वजह से ही 14 मई को एक ही दिन पंचायत चुनाव कराने का एलान किया गया।
सिन्हा ने 14 मई को मतदान रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से पंचायत चुनाव हाईकोर्ट की देख-रेख में कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की निगाहें हाईकोर्ट पर टिकी हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत चुनावों से संबंधित हिंसा में चार मई तक भाजपा के सात कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है और 412 कार्यकर्ता अस्पताल में हैं। इसके अलावा 38 लोग लापता हैं।