फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP says Restoration of Article 370 purpose of the Gupkar alliance, is what Pakistan also wants

गुपकर गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य अनुच्छेद 370 की बहाली, यही पाक भी चाहता है: भाजपा

Tue, 17 Nov 2020 04:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 Nov 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
BJP says Restoration of Article 370 purpose of the Gupkar alliance, is what Pakistan also wants
भाजपा नेता संबित पात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में गुपकर गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने पर भाजपा ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा ने इसे गुप्तचर गठबंधन करार देते हुए कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य अनुच्छेद 370 बहार करना है, जो पाकिस्तान चाहता है। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, अब कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा है, तो उससे देश को बताना चाहिए कि क्या वह नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के बयान का समर्थन करती है, जिनमें उन्होंने चीन की मदद से अनुच्छेद 370 बहाल करने की बात कही थी।  

विज्ञापन


पात्रा ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगा नहीं उठाने वाले बयान पर भी कांग्रेस से रुख स्पष्ट करने को कहा। पात्रा ने कहा, यह गुपकर है या गुप्तचर गठबंधन है। यह गठबंधन क्या चाहता है? यह वही चाहता है जो पाकिस्तान चाहता है और भारत के दुश्मन चाहते हैं। गठबंधन का एक नेता चीन के साथ जाना चाहता है, जबकि दूसरा तिरंगा नहीं उठाना चाहता। वहीं, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम कहते हैं कि अनुच्छेद 370 हटाना गलत है और हम इसकी वापसी चाहते हैं। यह सब पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं क्योंकि पाक भी यही चाहता है। पाकिस्तान ने हर मंच से अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन



राहुल, सोनिया रुख स्पष्ट करें
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी बताएं क्या वे फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बयानों के साथ हैं या इनके खिलाफ। क्या इनको खारिज करते हैं या इनका समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीए हैं राहुल
पात्रा ने राजद नेता शिवानंद तिवारी के बयान पर कहा, राहुल गांधी जिसका स्पर्श करते हैं उसका वजूद खत्म हो जाता है। आप साइकिल (सपा) पर बैठे, आज उसका क्या हाल है सभी जानते हैं। बिहार में आप लालटेन (राजद) के पास बैठे, वह बुझ गया। हम तो शुरू से ही कह रहे हैं कि आप नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) हैं। आज आपके साथी शिवानंद तिवारी भी कहते हैं कि आप पिकनिंग प्रेसिडेंट हैं।
 
कांग्रेस अनुच्छेद 370 बहाल कराना चाहती है तो फारूक, महबूबा के बयान का समर्थन करे: प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, अगर कांग्रेस अनुच्छेद 370 को बहाल करना चाहती है तो नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के बयान का समर्थन करे। प्रसाद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, गुपकर गठबंधन ने अनुच्छेद 370 को बहाल करना अपना एजेंडा घोषित किया है। गुपकर गठबंधन निकाय चुनाव लड़ रहा है। नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी समेत दस दल इसका हिस्सा हैं, अब कांग्रेस भी इसमें शामिल हो गई है। फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि अनुच्छेद 370 बहाल करने में चीन की मदद लेंगे, वहीं महबूबा कहती हैं कि वह तिरंगा नहीं उठाएंगी। कांग्रेस देश की जनता को बताए अगर वह भी अनुच्छेद 370 बहाल कराना चाहती है तो क्या दोनों के बयान का समर्थन करेगी।


प्रसाद ने कहा, जम्मू-कश्मीर में हमने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून समेत कई केंद्रीय कानूनों को लागू किया है। ये लोग नहीं चाहते कि ये कानून वहां लागू हों ताकि इनका भ्रष्टाचार जारी रहे। पहले जम्मू-कश्मीर की लड़की दिल्ली या किसी दूसरी जगह के लड़के के साथ शादी करती थी, तो उसका संपत्ति में कोई अधिकार नहीं होता हथा। हमने इस कानून को बदलकर उन्हें संपत्ति में हक दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed