{"_id":"6581bcf35ca900cfef062603","slug":"bjp-says-india-bloc-insults-people-in-constitutional-positions-coming-from-humble-background-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'पिछड़े-साधारण पृष्ठभूमि वालों का अपमान करने की है विपक्षी गठबंधन की परंपरा'; भाजपा ने खोला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'पिछड़े-साधारण पृष्ठभूमि वालों का अपमान करने की है विपक्षी गठबंधन की परंपरा'; भाजपा ने खोला मोर्चा
Tue, 19 Dec 2023 09:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:25 PM IST
सार
भाजपा ने दावा किया कि टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का उपहास किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। जो बनर्जी के ड्रामे का वीडियो शूट कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से माफी की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। इसी के साथ लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। मंगलवार को लोकसभा से एक बार फिर 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। विपक्ष इस कार्रवाई का लगातार विरोध कर रहा है। वहीं, भाजपा ने भी विपक्ष के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा कि पिछड़े और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करना घमंडिया गठबंधन की परंपरा रही है। इतना ही नहीं भगवा पार्टी ने यह भी कहा कि घमंडिया गठबंधन के सांसदों के इस रील वीडियो ने उनके ओछापन का 'रियल' चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा का ये दावा
इस दौरान भाजपा ने दावा किया कि टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का उपहास किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। जो बनर्जी के ड्रामे का वीडियो शूट कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से माफी की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया ब्लॉक पार्टियां एक टूरिंग टॉकीज की तरह हैं, जो अलग-अलग शहरों में अपनी बैठकें आयोजित करती हैं। अब इस ड्रामा कंपनी ने एक ऐसे व्यक्ति का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया है जो ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से है और किसानी पृष्ठभूमि से है।
विज्ञापन
संसदीय मानदंडों का सम्मान नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करना उनकी पुरानी परंपरा रही है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर उनका अपमान किया था। अब एक साधारण पृष्ठभूमि और ओबीसी समुदाय से आने वाले धनखड़ का अपमान किया गया है। इनके मन में संविधान और संसदीय मानदंडों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस तरह से धनखड़ का मजाक उड़ाया गया है, उससे पता चलता है कि भारतीय गुट के नेताओं को संविधान और संसदीय मानदंडों के प्रति बहुत कम सम्मान है और वे टकराव और व्यवधान के लिए खड़े हैं। इंडिया ब्लॉक की बैठक में कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इसके नेता एक-दूसरे से लड़ते रहे हैं और अब अपने दिलों में मतभेदों के बीच अपनी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कसा तंज
इस बीच, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि संसद, संसदीय प्रक्रिया, संसदीय प्रणाली का सरेआम उड़ाया जा रहा मजाक पूरा देश देख रहा है। विपक्ष की हालत चोर मचाए शोर वाली है। आज देश के समक्ष दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है कि क्यों कुछ सदस्य निलंबित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटिया हरकत करते हुए इनको शर्म नहीं आई, बल्कि मोहब्बत के कथित ठेकेदार इस ओछेपन की रील बनाने में मशगूल दिखे।
लोकतंत्र की दुहाई देकर संसद को बार-बार बंधक बनाने वाले इन लोगों में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रतीकों के लिए थोड़ा भी सम्मान नहीं है। प्रधान ने आगे लिखा कि जब आप सत्ता में होते हैं तो लोकतंत्र को अपना गुलाम समझते हैं और जब सत्ता में नहीं होते हैं तो लोकतंत्र को बदनाम करने में लगे रहते हैं। इस फूहड़पन के लिए कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन को इस बार देश की जनता दो डिजिट में समेट देगी।
कल्याण बनर्जी ने प्रदर्शन के दौरान की थी धनखड़ की मिमिक्री
दरअसल, सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण 141 विपक्षी सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। इनमें से कई सांसदों ने मंगलवार को संसद के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, लोकसभा से निलंबित तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ का मजाक उड़ाते हुए उनकी मिमिक्री की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कुछ देर के लिए उनकी मिमिक्री की और उसे शूट भी किया।