BJP: I.N.D.I.A की बैठक पर भाजपा का पोस्टर, '2024! मैं वापस आऊंगा!, सपने देखते रहें, टर्मिनेटर हमेशा जीतता है'
पोस्टर को भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया गया है, इसके कैप्शन में लिखा गया है, "विपक्ष सोचता है कि पीएम मोदी को हराया जा सकता है। सपने देखते रहो! टर्मिनेटर हमेशा जीतता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में विपक्षी गुट 'इंडिया' की बैठक से एक दिन पहले भाजपा ने बुधवार को एक पोस्टर ट्वीट किया। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (Arnold Schwarzenegger) स्टारर 'टर्मिनेटर' फिल्म फ्रेंचाइजी के काल्पनिक साइबोर्ग कैरेक्टर के रूप में उसके प्रसिद्ध डायलॉग में एक बदलाव के साथ दिखाया गया है। अगले साल आम चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर लड़ने की विपक्ष की कोशिश पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर में लिखा गया है, "2024! मैं वापस आऊंगा!"
पोस्टर को भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया गया है, इसके कैप्शन में लिखा गया है, "विपक्ष सोचता है कि पीएम मोदी को हराया जा सकता है। सपने देखते रहो! टर्मिनेटर हमेशा जीतता है।
Opposition thinks PM Modi can be defeated. Dream on! The Terminator always wins. pic.twitter.com/IY3fYWMzbL
— BJP (@BJP4India) August 30, 2023
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी तेज हो गई है, भाजपा और विपक्षी 'इंडिया' गुट दोनों ने क्रमशः 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में रणनीति बैठकों की घोषणा की है।लोकसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा करने के लिए 26-दलों वाले विपक्षी 'इंडिया' गुट गुरुवार से मुंबई में दो दिवसीय बैठक करेगा। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों के लिए दो दिवसीय समीक्षा बैठक की भी घोषणा की है।
आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा सबसे पहले गुरुवार को मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास पर होगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।