फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP said No Nobel Prize is given for corruption also raised questions on Arvind Kejriwal Magsaysay

BJP: भाजपा बोली- भ्रष्टाचार के लिए नहीं मिलता नोबेल पुरस्कार, केजरीवाल के मैगसेसे पर भी उठाए सवाल

Wed, 09 Jul 2025 08:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Jul 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
BJP said No Nobel Prize is given for corruption also raised questions on Arvind Kejriwal Magsaysay
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ANI

नोबेल पुरस्कार पर अमेरिका ही नहीं, अब भारत में भी राजनीति शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बेहतर प्रशासन देने के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा ने केजरीवाल की इस बात पर करारा हमला किया है। पार्टी ने कहा है कि यदि भ्रष्टाचार की श्रेणी में नोबेल पुरस्कार दिए जाते होते तो केजरीवाल को अवसर मिल सकता था, लेकिन नोबेल कमेटी इस श्रेणी में कोई पुरस्कार नहीं देती। 

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी नेता ने अपने 10-11 साल के शासन में दिल्ली को केवल घोटालों का उपहार दिया था। यही कारण है कि जनता ने उन्हें दंड दिया और 2025 में उनसे सत्ता छीन ली। लेकिन अपनी इस नाकामी को छिपाने की कोशिश करते हुए केजरीवाल अब अपने लिए ही नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहे हैं, यह शर्मनाक है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल विदेशी फंडिंग लेकर देश के विरोध में काम करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल को मिले मैग्सेसे पुरस्कार को भी लोग संदेह की दृष्टि से देखते हैं। इससे पता चलता है कि उनकी काम करने की स्टाइल कैसी थी। लेकिन आज उनकी असली  छवि लोगों के सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed